नई दिल्ली। फ्रांस में चल रहे जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट भारतीय जहाजों पर हुए हमले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में स्थाई शांति होनी चाहिए। मिडिल ईस्ट में जो समझौता हो रहा है उसमें भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि हमने हमेशा कहा है कि समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर जोर भी देना चाहिए। समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। मुझे भरोसा है कि (ईरान के साथ) समझौते में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
ट्रंप बोले-भारत पर हमला हुआ तो करेंगे मदद
बैठक के दौरान ट्रंप ने भारत के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा रहेगा। बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी एक बेहद मजबूत नेता हैं और बातचीत के दौरान बहुत सख्त रुख अपनाते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत दिखाई देते हैं, लेकिन बातचीत और समझौते के मामले में बेहद सख्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को किसी तरह का सुरक्षा संकट झेलना पड़ता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा। ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पीएम मोदी की कार्यशैली की तारीफ की
अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और व्यक्तित्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जितना शांत, संयमित और प्रभावशाली नहीं हूं। आप उन्हें देखिए। ट्रंप ने मोदी को ऐसा नेता बताया जो बाहर से शांत नजर आते हैं, लेकिन निर्णय लेने और बातचीत के समय बेहद दृढ़ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की नेतृत्व क्षमता की वजह से भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी प्रगति करता रहेगा।
ट्रंप ने भारत दौरे को किया याद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था. हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था और मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे। स्टेडियम में लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और बाहर 250,000 लोग थे। 100,000 लोग घास पर बैठे थे। मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं, लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता।



