Breaking News: ट्रंप का बड़ा दावा! क्या ईरान ने भारतीय जहाजों  को बनाया निशाना? अमेरिकी सेना की कार्रवाई पर उठे नए सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि ईरान द्वारा भारतीय जहाजों  पर किए गए ड्रोन हमले को अमेरिकी सेना ने नाकाम कर दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की ईरानी कोशिश पूरी तरह विफल कर दी गई।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, “बीती रात होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाज़ों पर ईरान का ड्रोन हमला पूरी तरह नाकाम कर दिया गया। यह अस्वीकार्य है और ईरान को तुरंत अपनी स्थिति सुधारनी चाहिए।”

हालांकि इस दावे के बीच एक और बड़ा विवाद सामने आया है। इसी सप्ताह ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक वीडियो जारी कर पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर ‘सेटेबेलो’ के इंजन को निशाना बनाने की बात स्वीकार की थी। इसी जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान गई।

घटना के बाद भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत कर भारतीय नागरिकों की मौत पर गंभीर चिंता जताई।

वहीं, ईरान ने भी इस मामले में अमेरिका की तीखी आलोचना की है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि भारतीय कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमला ‘राज्य प्रायोजित समुद्री डकैती’ का उदाहरण है और इसमें भारतीय नागरिकों की मौत बेहद दुखद है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सच क्या है? क्या भारतीय जहाज वास्तव में ईरान के निशाने पर थे, या फिर क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत अनजाने में महाशक्तियों के टकराव का शिकार बन रहा है?

 आपकी राय क्या है? क्या अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव में भारत को और सख्त रुख अपनाना चाहिए? कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।