इंदौर। रविवार के दिन संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक ली। इसमें सभी 17 शाखाओं के कामकाज की समीक्षा की गई। इस दौरान एक बड़ी गड़बड़ी का भी पता चला।
संपदा शाखा की शिकायत पर एक्शन
सूत्र बताते हैं कि संभागायुक्त को आईडीए की संपदा शाखा को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। बैठक में समीक्षा के दौरान पता चला कि संपदा शाखा का बाबू आकाश सिलावट 20 महीने से फाइल रोक कर बैठा है। इस पर संभागायुक्त ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- CWC की बैठक में वंदे मातरम् पर मंथन, दो ही छंद गाएगी कांग्रेस
- एमपी में अगले पांच साल तक जारी रहेगी लाडली बहना योजना, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले
- नए संभागायुक्त को देख खुश हुआ एमवाय अस्पताल, सोच रहा है-शायद अब दूर हो जाएगी बेहाली
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
- स्वतिक ग्रैंड कॉलोनी के मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिखाई ‘सख्ती’, तो ‘नरम’ पड़ गए संभागायुक्त सुदाम खाड़े, सारी ‘मेहनत’ पर फेरा पानी
- एमपी में अब टोक होम राशन संभालेगा महिला एवं बाल विकास विभाग, कैबिनेट ने लिया फैसला, अगली बैठक में यूसीसी के मसौदे पर लगेगी मुहर
समीक्षा में कई शाखाओं में खामियां
सूत्र बताते हैं कि संभागायुक्त की समीक्षा में कई शाखाओं के कामकाज में खामियां मिलीं। संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तुरंत इसे ठीक करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने भविष्य में किस तरह कामकाज करना है इसकी रूपरेखा भी बताई।

संभागायुक्त ने कहा-नियमित बैठक थी
बैठक के बाद संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने बताया कि पिछले सप्ताह बैठक नहीं कर पाए थे, इसलिए बैठक बुलाई थी। इसमें वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों, योजनाओं आदि की समीक्षा की गई। जहां काम शेष है, वहां समय सीमा में कैसे काम किया जाए। रियलिस्टिक मॉनिटरिंग एवं प्लानिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए।



