कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए छोटा बांगड़दा में निजी जमीन पर मंत्री समर्थक बना रहे थे सड़क, विरोध हुआ तो टला कल का भूमिपूजन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। विधानसभा एक में जमीनों पर कब्जे का खेल तो चलता ही रहता है, अब मंत्री समर्थक दादागिरी पर उतर आए हैं। छोटा बांगड़दा में एक कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए आठ लोगों की निजी जमीन से जबरदस्ती रास्ता निकाला जा रहा था। इसका भूमिपूजन कल यानी रविवार को था, लेकिन जमीन मालिकों के विरोध के बाद फिलहाल इसे टाल दिया गया है।  

इन आठ जमीनों में से एक की मालकिन रूपाली जैन ने बताया कि इसके लिए बकायदा निमंत्रण पत्र भी जारी कर दिया गया था। वे और अन्य जमीन मालिक संबंधित लोगों तक शिकायत भी पहुंचा चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आज यानी शनिवार सुबह रोड के भूमिपूजन के लिए निजी जमीनों की तार फेंसिंग भी निकाल दी गई है और पीलर भी तोड़ दिए गए।

बिल्डर की फायदा दिलाने में जुटे

बताया जाता है कि छोटा बांगड़दा में बाबाश्री रिसोर्ट के पीछे हाईलिंक सिटी है। यहीं पर सन इन्कलेव है। सूत्रों के अनुसार यहां कॉलोनाइजर दिलीप जैन की 80 हजार वर्गफुट जमीन है और पीछे के हिस्से की करीब 35 हजार वर्गफुट जमीन पर उन्होंने ज्वाइंट वेचर कर रखा है। इसी जमीन तक रास्ता निकालने के लिए मंत्री समर्थक नेता निजी जमीन से रोड निकाल रहे हैं।

बकायदा निमंत्रण पत्र हुआ जारी

इसके लिए बकायदा वॉट्सएप तथा अन्य सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र भी जार हुआ है। यह रहा निमंत्रण पत्र –

खुश खबर.. खुश खबर

मातृ शक्तियों से विशेष निवेदन

हाइलिंक सिटी कॉलोनी की समस्त मातृ शक्तियों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि रहवासियों की सड़क की समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु स्वायत शासन मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय की अनुशंसा और भूतपूर्व  विधायक आकाश विजयवर्गीय के प्रयत्नों से तथा सुभाष सुनेरे के सहयोग से हाई लिंक सिटी कॉलोनी के मेन गेट से बाबू मुराई कॉलोनी से होकर एयर पोर्ट तक के रोड का सीमेंटीकरण का भूमि पूजन क्षेत्रीय पार्षद ममता सुभाष सुनेरे के करकमलों से रविवार दिनांक 23 अगस्त को प्रातः 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम में आप सभी मातृ शक्तियों की गरिमा मयी उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में प्रार्थनीय है। यह निमंत्रण किसी भीष्म व्होरा के नाम से जारी हुआ है।

निजी जमीन का तार फेंसिंग तोड़ डाली

रूपाली जैन ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपनी जमीन पर गई थीं तो कुछ हिस्से की तार फेंसिंग और पिलर टूटे मिले। उन्होंने बताया कि आधी जमीन पर सीमेंट की बाऊंड्री है, जबकि बाकी हिस्से में तार फेंसिंग हुई है। उन्होंने बताया कि रोड बनाने के लिए किसी भी निजी जमीन मालिक से न तो अनुमति ली गई है और न ही उन्हें सूचित किया गया है। न ही नगर निगम की तरफ से कोई जानकारी दी गई है। रूपाली जैन का कहना है कि जब सड़क के लिए निजी जमीन लेनी थी तो इसका पहले मास्टर प्लान बनाया जाता और जमीन मालिकों को मुआवजा दिया जाता। यहां तो मनमाने तरीके से जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।

विधिवत बटांकित और सीमांकित है जमीन

रूपाली जैन सहित अन्य जमीन मालिकों का कहना है कि  बिना किसी गजट नोटिफिकेशन, भू-अर्जन प्रक्रिया और मुआवजे के निजी मिल्कियत पर सड़क निर्माण कैसे हो सकता है। सर्वे क्रमांक 122 की इस निजी खातेदारी भूमि पर, जिसे राजस्व न्यायालय द्वारा विधिवत आदेश पारित कर बटांकित व सीमांकित किया जा चुका है। नायब तहसील आर न्यायालय से पारित आदेश में सभी संबंधित पक्षों की आपसी सहमति से विधिवत तरमीमी नक्शा और फील्ड बुक स्वीकृत की गई थी, जिसमें निजी भू-स्वामियों का रकबा पूरी तरह सुरक्षित और बंद ब्लॉक के रूप में दर्ज है। 

स्थानीय पार्षद पर गुमराह करने के आरोप

सूत्रों और स्थानीय रहवासियों का कहना है कि एक निजी कॉलोनाइजर, जिसकी जमीन पास में ही स्थित है, अपनी कॉलोनी के रास्ते का दबाव कम करने और प्रोजेक्ट को महंगे दामों पर बेचने के लिए स्थानीय पार्षद और निगम अधिकारियों को गुमराह कर रहा है। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक के नामों की आड़ लेकर इस पूरी गैर-विधिक प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में इस निजी जमीन पर किसी सड़क का अस्तित्व दर्ज नहीं है। 

आखिर क्या कर रहा है नगर निगम?

बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम के जोनल इंजीनियर और जनकार्य विभाग ने बिना राजस्व रिकॉर्ड (खसरा, नक्शा तरमीम) की जांच किए किसी निजी बटांकित जमीन पर सड़क का प्राक्कलन और टेंडर कैसे तैयार कर दिया? क्या जनहित और जनता की सुविधा का नाम लेकर किसी नागरिक की निजी संपत्ति को हड़पने और उस पर सरकारी धन खर्च करने की छूट दी जा सकती है?

दिनभर मंत्रीजी के नेताओं आए फोन

सूत्र बताते हैं कि विरोध कर रहे जमीन मालिकों के पास दिन भर मंत्री समर्थकों के फोन आते रहे। नेताओं ने जमीन मालिकों से पूछा कि समस्या क्या है, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम यहां फ्री में जमीन देने के नहीं बैठे हैं। एक एमआईसी सदस्य ने कहा कि वह तो सड़क की जमीन है, इस पर एक जमीन मालिक ने आप तो निगम में बैठे हो पता कर लेते। तार फेंसिंग है, पीलर लगे हुए हैं। इसके बाद भी आप सड़क बना रहे हो।

हंगामा मचने के बाद टला भूमिपूजन

जब दिनभर जमकर बवाल मचा और मीडिया तक खबर फैल गई तो शाम को कार्क्रम निरस्ती की सूचना जार कर दी गई। यह रही सूचना-

निरस्त निरस्त निरस्त

भूमिपूजन निरस्त

कल होने वाले हाईलिंग सिटी के गेट से शक्ति नगर तक बनने वाले रोड का जो भूमि पूजन होना था परन्तु  आगे भूमि विवाद होने के कारण कुछ दिनों के लिए यह भूमि पूजन निरस्त किया जाता है।

पार्षद ममता सुभाष सुनेर वार्ड क्रमांक 15

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा ट्रिप पर गया इंदौर का युवक लापता, दोस्तों ने नागपुर ट्रेन में बैठाने का दावा

इंदौर के गणेश बुखार ओडिशा ट्रिप के दौरान लापता हो गए हैं। दोस्तों ने दावा किया कि उन्हें नागपुर ट्रेन में बैठाया गया था। CCTV फुटेज ने इस दावे को चुनौती दी है।

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों और सरकार में विवाद, 27 पटवारी बर्खास्त

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों और सरकार के बीच विवाद बढ़ गया है। 27 पटवारियों की बर्खास्तगी के बाद तनाव बढ़ा है।

नाना पाटेकर के दमदार किरदारों की यादें ताजा, ‘क्रांतिवीर’ का सीन छाया सोशल मीडिया पर

नाना पाटेकर के दमदार किरदारों की यादें ताजा हो गई हैं, खासकर उनकी फिल्म 'क्रांतिवीर' का वह सीन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह सीन धर्म के नाम पर विभाजन पर तीखा प्रहार करता है।

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में होंगे 5 बड़े बदलाव, बनेगा AI हब

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में पांच बड़े बदलाव होंगे। शहर को एक प्रमुख AI हब बनाया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस योजना का ऐलान किया।

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना, 7 हजार का कमरा 14 हजार में

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना हो गया है। 7 हजार का कमरा अब 14 हजार रुपये में उपलब्ध है।

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।