केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आप पर निशाना, कहा-वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं अरविंद केजरीवाल

Date:

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली की आप सरकार और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घोटालों की सरकार के सरताज अरविंद केजरीवाल फ्रस्ट्रेशन में हैं। कभी बिहारी, कभी झारखंड, कभी यूपी के लोगों को को गाली देते हैं। कभी हिंदुओं के ऊपर प्रहार करते हैं। ये वोट लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

गुरुवार को बिहार के बेगूसराय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी (आम आदमी पार्टी) सरकार दिल्ली में 11 साल से काम कर रही है। जब से वे (केजरीवाल) मुख्यमंत्री बने घोटाले पर घोटाला हो रहा है. शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला और जनता के सामने जो वादा किया उसका भी घोटाला कर गए। गिरिराज सिंह ने कहा कि घोटाला इसलिए कह रहा हूं कि जो उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा, जो वादा किया जनता से वो पूरा नहीं किया। नी घोटालों की सरकार के सरताज केजरीवाल फ्रस्ट्रेशन में हैं। फ्रस्ट्रेशन में इसलिए कह रहा हूं कि केजरीवाल जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, कभी बिहारी, कभी झारखंड, कभी यूपी के लोगों को, पूर्वांचलियों को गाली देते हैं. कभी हिंदुओं के ऊपर प्रहार करते हैं. ये वोट लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हार स्वीकार चुके हैं इसलिए अनापशनाप बयान दे रहे हैं। इसका बदला पूर्वांचली लेगा, इसका बदला हिंदू लेगा, जो इन्होंने भगवान राम और माता सीता को अपमानित करने का काम किया है। ये नकली पॉलिटिकल हिंदू हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुबह-सुबह कांपी धरती: रुद्रप्रयाग में भूकंप से दहशत 

रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों ने...

चंद्रमा से ऐतिहासिक वापसी: आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने रचा नया इतिहास 

नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस II मिशन ने मानव अंतरिक्ष...