0:00
0:00 left
ममता बनर्जी के आरोप पर गिरिराज सिंह का पलटवार: “बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीएसएफ पर बांग्लादेश से लोगों को अवैध रूप से सीमा पार कराने में मदद करने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा जवाब दिया।
गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से कहा,ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। इसलिए अब वह बीएसएफ जैसी संस्था, जो देश की सीमाओं की रक्षा करती है, को गाली दे रही हैं।
उन्होंने ममता बनर्जी पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बंगाल में बसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने खुद कहा था कि उनके रहते कोई बांग्लादेशियों को निकाल नहीं सकता। गिरिराज सिंह ने चुनौती दी कि अगर ममता में हिम्मत है तो वह एनआरसी और सीएए को लागू करें।
गुरुवार को ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीएसएफ बांग्लादेश से लोगों को अवैध तरीके से सीमा पार कराने में केंद्र सरकार की योजना के तहत मदद कर रही है, जिससे राज्य को अस्थिर किया जा सके। हालांकि, बीएसएफ ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि वह देश की सीमा की रक्षा के लिए ईमानदारी से काम करती है।
इस विवाद ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, जहां एनआरसी और सीएए जैसे संवेदनशील मुद्दे पहले से ही गरमाए हुए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव



