मिडिल क्लास के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने की बेरोजगारों की बात, कहा-अगले पांच साल पूरा फोकस रोजगार पर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से हर दिन नए-नए वादे कर रहे हैं। मुफ्त की रेवड़ियों के बाद अब अलग-अलग वर्ग को लुभाने की कोशिश हो रही है। बुधवार को उन्होंने मिडिल क्लास की बात की थी, गुरुवार को उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो अगले पांच साल पूरा फोकस रोजगार पर रहेगा।

केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरी दिल्ली में गली–गली घूमकर प्रचार कर रहा हूं। हमने पिछले 10 सालों में लोगों की जिंदगी की परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, सड़कों के क्षेत्र में हमने काफी काम किया है लेकिन एक चीज जो मुझे बहुत पीड़ा पहुंचाती है वह ये है कि हमारे बच्चे पढ़–लिखकर घर पर बैठे हैं। रोजगार ढूंढ़ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि बेरोजगारी के कारण इनमें कुछ बच्चे कई बार गलत संगत में पड़ जाते हैं और जब गलत संगत में पड़ जाते हैं तो अपराध के क्षेत्र में चले जाते हैं। उनको वापस लाना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परिवार बेरोजगारी की वजह से पीड़ित हैं, दुखी हैं। मैंने यह तय किया है कि अगले 5 साल में इसमें और अन्य क्षेत्र में काम जारी रहेगा। मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता अगले 5 साल में होगी बेरोजगारी को दिल्ली से दूर करना और अपने बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम करना। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के वक्त कई लोगों की नौकरियां चली गई थीं। तब हमने 12 लाख लोगों को रोजगार दिया था। पंजाब में भी हमने लाखों लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार देना आता है। हम अकेले ये नहीं कर सकते लेकिन हम दिल्ली वालों की मदद से लोगों को रोजगार देंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।