महू उपद्रव : सुप्रीम कोर्ट ने बांध रखे हैं हाथ, इसीलिए रासुका से चलाना पड़ा काम, नहीं तो कब के ध्वस्त हो चुके होते आरोपियों के मकान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद हुए जश्न में विघ्न डालने वाले दो आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। वीडियो फुटेज देखने के बाद अधिकारियों के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट है। आरोपियों के मकान ध्वस्त करने की मांग भी उठ रही है। अधिकारियों की भी कमोबेश यही इच्छा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाथ बांध रखे हैं।

उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा था। इंदौर में राजवाड़ा पर काफी संख्या में लोग जुटे थे। महू में भी लोग जश्न मना रहे थे। जश्न मना रहे लोगों के जुलूस पर अचानक पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना के बाद दो गुट आमने–सामने आ गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। विवाद काफी बढ़ गया और पत्थरबाजी के साथ ही आगजनी शुरू हो गी। भीड़ यहां घरों–दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। 12 से ज्यादा बाइक और दो कार में लगाई आग उपद्रवियों ने पत्ती बाजार, मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला और धानमंडी में बाहर खड़ी करीब 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। दो कार में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई है। बतख मोहल्ले एक दुकान को आग के हवाले किया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगाईपत्तीबाजार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे बाद रात करीब 1 बजे स्थिति सामान्य हो सकी।

वीडियो से की आरोपियों की पहचान

पुलिस-प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल वीडियो से आरोपियों की पहचान की। पहले ही दिन 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद अन्य आरोपियों पर कार्रवाई शुरू हुई। इस घटना ने इंदौर ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। लोग यह भी कहने लगे कि आरोपियों के मकान ध्वस्त कर दिए जाएं। अगर सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कड़ा रुख अपनाकर नहीं बैठा होता तो अब तक आरोपियों के मकान जमीन पर आ चुके होते।

दो आरोपियों के खिलाफ लगी रासुका

पुलिस अधीक्षक इंदौर (ग्रामीण) के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने सोहेल पिता साहिद कुरैशी, निवासी बतख मोहल्ला महू, जिला–इन्दौर और एजाज पिता मोहम्मद रफीक खान निवासी बंडा बस्ती, हाल निवास कंचन विहार खान कॉलोनी महू जिला इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश जारी किये हैं। आरोपियों द्वारा मोती महल चौराहे पर एक मत होकर अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने की नीयत से जुलूस पर पथराव किया गया। इससे कई लोगों को चोट पहुंची और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ा। दोनों ही आरोपी अपराध जगत में सक्रिय है। इनके विरूद्ध आम जनों को अश्लील गालियां देने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने, साम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर दंगे करने, लोक व्यवस्था भंग करने जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध हैं। कलेक्टर ने होली और रंगपंचमी के त्योहार को देखते हुए आज बैठक भी बुलाई थी। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।