वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, मंत्रियों के बंगलों की सजावट पर ज्यादा ध्यान, सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 19206 करोड़ 79 लाख 529 रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। इस बजट में प्रदेश सरकार के मंत्रियों के बंगलों की सजावट का विशेष ध्यान रखा है। इस अनुपूरक बजट में शासकीय आवासों की मरम्मत के लिए 205 करोड़ रुपए बजट में तय किए गए हैं। मंत्रियों के आवासों की सजावट पर 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा सिंचाई परियोजनाओं के लिए एक हजार करोड़ और गेहूं खरीदी के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है।

इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने टोकरी में सांप और रोजगार के नारों के साथ भाजपा सरकार का घेराव किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर सांप की तरफ डस रही है। ये सरकार सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है और प्रदेश के युवाओं के लिए सांपनाथ बन गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने टोकरी में सांप और तख्तियां लेकर सांकेतिक तौर पर रोजगार देने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। सभी सरकारी विभागों जैसे पुलिस, शिक्षा, इरिगेशन और स्वास्थ्य में भर्तियां रुकी हुई हैं। अकेले शिक्षा विभाग में 70 हजार से ज्यादा पद खाली हैं, लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर सांप की तरफ डस रही है, ये सरकार सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है और प्रदेश के युवाओं के लिए सांपनाथ बन गई है। उन्होंने कहा इसलिए हमने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर ये सांकेतिक प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया है।

अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हंगामा

मध्यप्रदेश में बजट सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में विभागों के प्रमुख सचिवों की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया। इस पर सभापति ने कहा कि सदन में जवाबदारी मंत्रियों की होती है। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाक आउट कर दिया। मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई कार्यवाही शाम 7.30 बजे तक चली। इस दौरान शून्य काल, प्रश्नकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की गई। इस दौरान बेरोजगारी सहित कई कई मुद्दे उठाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।