👉 यह भी पढ़ें:
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
0:00 left
चंदन मिश्रा हत्याकांड: बिहिया में मुठभेड़, दो आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। आरा के बिहिया इलाके में मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बिहिया-कटेया पथ पर नदी के पास छापेमारी करने पहुंची थी। वहां मौजूद अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें बक्सर के लीलाधरपुर परसियानिवासी बलवंत कुमार सिंह (22) और भोजपुर के चकरही गांव निवासी रवि रंजन कुमार सिंह घायल हो गए। बलवंत को हाथ-पैर और रवि को जांघ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा तैनात है।
हथियार और कबूलनामे के साथ खुलासा
मुठभेड़ के बाद दो पिस्टल, एक कट्टा और मैगजीन बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिससे मामले में पुलिस की जांच को बड़ी सफलता मिली है।
मुख्य आरोपी तौसीफ समेत चार गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा
इससे पहले सोमवार को पटना पुलिस की टीम ने इस मामले के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशू खान, भीम और हर्ष को कोलकाता से गिरफ्तार कर पटना लाया था। कोर्ट ने तौसीफ को 72 घंटे की रिमांड पर भेजा है, जबकि अन्य तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
तौसीफ ने कबूला जुर्म, शेरू सिंह का नाम आया सामने
पूछताछ में तौसीफ ने अपना जुर्म कबूल करते हुए खुलासा किया कि बंगाल की पुरूलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह के इशारे पर ही चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया गया था।
इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी से चंदन मिश्रा हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है और पुलिस को अब तक की कार्रवाई में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।



