👉 यह भी पढ़ें:
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
0:00 left
हरियाणा। जींद जिले के सफीदों में शनिवार को होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग गई। फैक्ट्री के बाहर ताला लगा था, जबकि 30 मजदूर अंदर आम कर रहे थे। इस वजह से कई मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि हादसे के समय फैक्टरी में करीब 30 लोग काम कर रहे थे। अचानक आग भड़कने के बाद जब सभी बाहर भागने लगे तो गेट बंद मिला। बाहर से ताला लगा होने के कारण कोई भी मजदूर तुरंत बाहर नहीं निकल सका। जान बचाने के लिए कुछ मजदूरों ने हिम्मत जुटाई और छत से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसे मजदूरों को दो एंबुलेंस की मदद से जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।



