👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
0:00 left
कटनी। कटनी जिले में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर आ रही है। बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर निकली एक मालगाड़ी कटनी मेन स्टेशन से पहले ए–केबिन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
बताया जाता है कि बिलासपुर रेलखंड से कोयला लेकर वेस्ट बड़ोदरा की ओर जा रही मालगाड़ी न्यू कटनी जंक्शन के ए–केबिन के पास डीरेल हो गई। इस दौरान मालगाड़ी की करीब पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में दो डिब्बे एक–दूसरे के ऊपर चढ़ गए और दोनों ओर की रेल पटरियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। डिब्बों के पलटने से उनमें भरा कोयला बड़ी मात्रा में रेल पटरियों और आसपास के इलाके में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही कटनी रेल प्रशासन में अफरा–तफरी मच गई। कटनी के रेल एरिया मैनेजर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो राहत और मरम्मत कार्य में जुट गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक से कोयला हटाने और क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। हादसे के कारण कटनी से गुजरने वाली अप और डाउन लाइन की कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रोककर स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा जल्द से जल्द ट्रैक बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



