👉 यह भी पढ़ें:
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
- Earthquake in Telangana: आधी रात कांपी धरती! 3.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले हजारों निवासी
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- विजयवाड़ा में शीर्ष माओवादी कमांडर सुरेश सहित 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से सुरक्षा बलों को दे रहा था चकमा
0:00 left
हैदराबाद। गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया है। शनिवार को तेलंगाना में नक्सली विरोधी अभियान को भारी सफलता मिली है। 130 नक्सलियों ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के सामने हथियार डाल दिए। सरेंडर करने वालों में पूर्व वरिष्ठ माओवादी नेता टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवुजी भी शामिल है।
हैदराबाद के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हुए एक कार्यक्रम में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 130 माओवादियों ने अपने हथियार डाले। सरेंडर करने वाले पूर्व वरिष्ठ माओवादी नेता टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवुजी और मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम भी शामिल रहे। साथ ही तेलंगाना स्टेट कमिटी के सचिव बडे चोक्का राव उर्फ दामोदर उर्फ जगन और स्टेट कमिटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नु दादा ने भी सामूहिक आत्मसमर्पण में अपने हथियार डाले।
नक्सलियों ने सौंपे 266 हथियार
नक्सलियों ने कुल 266 हथियार सौंपे। इनमें INSAS राइफलें, AK-47 असॉल्ट राइफलें, SLR (सेल्फ–लोडिंग राइफलें), बोल्ट–एक्शन राइफलें, .303 राइफलें, अमेरिकी कार्बाइन, 9mm पिस्तौलें, 7.62mm राइफलें, 8mm बोल्ट–एक्शन राइफलें, सिंगल–शॉट राइफलें, BGL (ब्रीच लोडिंग गन), ग्रेनेड लॉन्चर और स्टन गन शामिल थे। राज्य के डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि सरेंडर करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की ओर से पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत मदद की जाएगी। उन्हें पुलिस की ओर से सक्रिय माओवादों के हमले से बचाने के लिए सुरक्षा भी दी जाएगी।



