नेतन्याहू का बड़ा आरोप: ईरान ट्रंप को मारना चाहता था, परमाणु खतरे के चलते इजराइल ने की जवाबी कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नेतन्याहू का बड़ा आरोप: ईरान ट्रंप को मारना चाहता था, परमाणु खतरे के चलते इजराइल ने की जवाबी कार्रवाई

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान की सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहती थी। नेतन्याहू का कहना है कि ईरान, ट्रंप को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता था और उन्हें खत्म करने की मंशा रखता था।

Israel and Iran war averted Donald Trump puts brake on Benjamin Netanyahu  secret mission ईरान पर बड़ा हमला टला! नेतन्याहू के 'गुप्त मिशन' पर ट्रंप ने  लगाया ब्रेक, क्या वजह, International Hindi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा, ईरान सरकार ट्रंप को मारना चाहती है। वे उन्हें अपना नंबर वन दुश्मन मानते हैं। ट्रंप ने अन्य नेताओं की तरह ईरान से समझौते की कोशिश नहीं की बल्कि एक निर्णायक रुख अपनाया।”

उन्होंने आगे कहा कि यह मोलभाव की कमजोरी ही थी, जिसने ईरान को यूरेनियम संवर्धन और परमाणु बम निर्माण की राह पर डाल दिया। इसके जरिए ईरान को अरबों डॉलर की राहत मिली और उसने इसका इस्तेमाल अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में किया।

नेतन्याहू ने ट्रंप की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा, “ट्रंप ने ईरान के साथ हुए फर्जी परमाणु समझौते को खत्म कर दिया और जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि ईरान को न तो परमाणु हथियार रखने की अनुमति है और न ही यूरेनियम संवर्धन की।”

“ईरान का इरादा इजराइल की तबाही”: नेतन्याहू

ईरान पर हालिया हमले की वजह बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल अपने अस्तित्व के संकट से गुजर रहा था। उन्होंने बताया, “ईरान यूरेनियम संवर्धन के ज़रिए तेजी से परमाणु बम निर्माण की दिशा में बढ़ रहा था और उसकी मंशा इजराइल की तबाही है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान लगातार अपने बैलिस्टिक मिसाइल भंडार को बढ़ा रहा है —

  • अगले 1 साल में 3,600
  • अगले 3 साल में 10,000
  • और आने वाले 26 साल में 20,000 बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की योजना है।

प्रत्येक मिसाइल का वजन लगभग एक टन बताया गया है। नेतन्याहू ने कहा, “इतनी बड़ी संख्या में मिसाइल हमलों का सामना कोई भी देश नहीं कर सकता, खासकर इजराइल जैसा छोटा देश। इसलिए हमारे पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं था।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।