👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सुपर एप यानी स्वरेल एप लांच कर दिया है। ये मोबाइल एप एंड्रॉइड पर अभी टेस्टिंग मोड में है और बहुत ही जल्द सभी मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस एप के जरिए रेल यात्री सिर्फ रिजर्व टिकट ही नहीं बल्कि अनरिजर्व टिकट के साथ-साथ प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकेंगे। बताते चलें कि अभी रेल यात्रियों को रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होता है। फिलहाल सिर्फ यूटीएस ऐप पर ही अनरिजर्व टिकट बुक की जा सकती है।
स्वरेल एप पर यात्रियों को उनकी ट्रेन ही नहीं बल्कि पूरी यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। स्वरेल एप पर आप किसी रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों, उनके रूट, टाइमिंग्स और स्टॉपेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मोबाइल एप पर आप पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, रनिंग स्टेटस (लाइव ट्रेन ट्रैकिंग) चेक करने के साथ ही ऑनलाइन फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं। इस पर रिफंड के लिए भी फाइलिंग की जा सकती है। इसके साथ ही, इस एप पर आप अपनी यात्रा से जुड़े एक्सपीरियंस को फीडबैक के तौर पर भी शेयर कर सकते हैं।
इस एप से रेल मदद सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेल मदद एक बहुत ही आवश्यक प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपनी ट्रेन यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की असुविधा के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही आप इसके जरिए आप सुरक्षा और मेडिकल से जुड़ी तत्काल मदद के लिए रेलवे के साथ डायरेक्ट कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। यह एप आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इस एप को अभी सभी के लिए उपलब्ध होने में थोड़ा समय लगेगा।



