👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
0:00 left
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बुधवार को एक स्कूल बस पर हुए आत्मघाती हमले में चार बच्चों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान ने इस हमले का आरोप भारत पर लगाया है। भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकवाद के ग्लोबल सेंटर के रूप में अपनी बदनामी से पीछा छुड़ाने के लिए भारत पर आरोप पाकिस्तान की दूसरी प्रवृत्ति बन गई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत आज पहले खुजदार में हुई घटना में उसकी संलिप्तता के संबंध में पाकिस्तान द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों को खारिज करता है। भारत ऐसी सभी घटनाओं में जान गंवाने पर शोक व्यक्त करता है। हालांकि, आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी प्रतिष्ठा से ध्यान हटाने और अपनी घोर विफलताओं को छिपाने के लिए, पाकिस्तान के लिए अपने सभी आंतरिक मुद्दों के लिए भारत को दोषी ठहराना दूसरी प्रकृति बन गई है।
आखिर पाकिस्तान ने क्या कहा था
पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग ने तुरंत एक बयान जारी कर इस हमले आरोप भारत पर लगा दिया। सैन्य बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में निर्दोष बच्चों और नागरिकों जैसे आसान लक्ष्यों के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए भारत द्वारा भारतीय आतंकवादी प्रॉक्सी को एक सरकारी उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।



