कांग्रेस पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। नामांकन की घोषणा के बाद पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया।
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- राज्यसभा के लिए कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की नहीं गली दाल, मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को मिला मौका
- Rajya Sabha election के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, सूची में कई चौंकाने वाले नाम, दो मंत्रियों को भी नहीं मिला टिकट
- मध्यप्रदेश में राज्यसभा का दंगल : भाजपा के कई ‘पहलवान’ अखाड़े में, वहीं कांग्रेस ढूंढ रही अपना ‘नाथ’
- राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा: 24 सीटों पर 18 जून को मतदान, कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म
हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी को लेकर दिए गए बयानों के कारण पवन खेड़ा राष्ट्रीय सुर्खियों में रहे थे। इन आरोपों के बाद उनके खिलाफ मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश से जुड़े मामलों में कार्रवाई भी शुरू हुई थी।
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, मीनाक्षी नटराजन, नीरज डांगी, प्रवीण चक्रवर्ती और प्रणव झा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है।


