प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है, जिसमें उनकी बेटी वीणा विजयन भी जांच के दायरे में हैं।
ED के मुताबिक, कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) ने 2018-19 के दौरान वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को करीब 1.72 करोड़ रुपये का संदिग्ध भुगतान किया था, जबकि कंपनी की ओर से कोई सेवा नहीं दी गई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में चल रही इस छापेमारी से केरल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हाई कोर्ट द्वारा CMRL की याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद ED का यह बड़ा एक्शन सामने आया।
इस मामले की जांच ED के साथ-साथ SFIO भी कर रहा है। वहीं, विजयन सरकार से जुड़े कई पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और SIT रिपोर्ट के खुलासों ने सियासी विवाद को और गहरा दिया है।


