सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल, मामूली गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 69.84 अंकों (0.09 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 75,939.86 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 33.35 अंक (0.14%) के नुकसान के साथ 23,880.35 अंकों पर नजर आया।

सेंसेक्स के 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में

👉 यह भी पढ़ें:

बुधवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी  की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.78 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.91 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।

टाटा स्टील सहित कई शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में एटरनल के शेयर 0.74 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.69 प्रतिशत, आईटीसी 0.53 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.48 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.45 प्रतिशत, टीसीएस 0.41 प्रतिशत, टाइटन 0.34 प्रतिशत, ट्रेंट 0.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.30 प्रतिशत, एलएंडटी 0.24 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.22 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.22 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.19 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.13 प्रतिशत, एसबीआई 0.12 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.09 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.04 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

शुरुआती कारोबार में ये शहर नुकसान में

आज के कारोबार में शुरुआत में कई शेयरों में गिरावट नजर आई। इनमें इन्फोसिस के शेयर 0.26 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.15 प्रतिशत, इंडिगो 0.06 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.06 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार करते नजर आए।

बाजार में गिरावट के कारण

बाजार में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरती अनिश्चितता है। निवेशक ईरान पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसका अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर क्या असर होगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।