भोपाल। मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेशन जज शोभना भालवी की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 29 जून को कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था।
सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
सीबीआई ने 7 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में गिरिबाला सिंह के घर पर सात घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। तब तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। समर्थ सिंह को ट्विशा की मौत के करीब एक सप्ताह बाद 22 मई को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, रद्द हो गई थी अग्रिम जमानत
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
- ट्विशा शर्मा के पति से पूछताछ में होंगे कई खुलासे, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड, पासपोर्ट होगा जब्त
- मॉडल ट्विशा शर्मा का पति हिरासत में, हाईकोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था
घर में फंदे पर लटकी मिली थी ट्विशा
उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा अपने ससुराल कटारा हिल्स में फंदे से लटकी हुई मिली थीं। बाद में उनके परिवार ने उनके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। परिजनों की मांग पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने दोनों से कई दिनों तक पूछताछ की है।
लिगेचर बेल्ट ने बढ़ाया था संदेह
ट्विशा के परिजनों ने शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि यदि यह आत्महत्या का मामला था, तो फंदे में इस्तेमाल हुई बेल्ट को सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया और जांच का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया। जांच में पता चला कि बेल्ट पुलिस अधिकारी के कब्जे में थी और कुछ समय तक उनकी कार में रखी रही, तो इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया गया। सीबीआई अब इसकी पूरी पड़ताल कर रही है।


