ट्विशा शर्मा की सास और पति को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी सीबीआई, दोनों पांच दिन की रिमांड पर

Date:

भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के केस में सीबीआई की जांच अब आगे बढ़ती जा रही है। सीबीआई ने शुक्रवार को सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने दोनों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी, जो मंजूर हो गई। अब सीबीआई सास और पति को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।

दोनों के बयानों में विरोधाभास

सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। दोनों के अलग-अलग बयानों में विरोधाभास सामने आया है। ऐसे में दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है। सीबीआई ने यह भी कहा कि मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने के लिए दोनों आरोपियों की रिमांड आवश्यक है।

वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही सीबीआई

बताया जाता है कि सीबीआई ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है। इससे घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि समझ आएगी। सीबीआई ने घर के भीतर ट्विशा के मूवमेंट का डिजिटल ट्रैक तैयार किया है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन डेटा, वाई-फाई लॉग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और कमरों की फॉरेंसिक मैपिंग को एक साथ जोड़ा जा रहा है। एजेंसी तीन मंजिला मकान के भीतर ट्विशा की आखिरी लोकेशन, आवाजाही और संपर्कों का क्रम तैयार कर रही है।

ऋषिकेश में ट्विशा की अस्थियां विसर्जित

ट्विशा शर्मा के परिजन शुक्रवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पहुंचे। यहां गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक रस्में निभाईं।

20 लाख के शेयर का मामले भी आया सामने

जांच में सामने आया है कि ट्विशा ने कई कंपनियों के करीब 20 लाख रुपए के शेयर खरीद रखे थे। इन्हीं शेयरों को अपने नाम कराने के लिए पति समर्थ और सास गिरीबाला सिंह उस पर दबाव बनाते थे।  शादी के बाद ट्विशा वियतनाम गई थी। वहां से लौटने के बाद समर्थ और गिरीबाला को उसके नाम पर शेयर होने की जानकारी मिली। ट्विशा ने अपनी मां से फोन पर कहा था कि समर्थ और गिरीबाला दहेज की मांग को लेकर उससे हाथापाई करते हैं। दोनों बच्चे को लेकर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव में गड़बड़ियों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने नीतिगत फैसला लेने पर लगाई रोक

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब चुनावी प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और कोर्ट ने इस संबंध में जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी तथा साइबर क्राइम पुलिस को 15 दिन में विस्तृत जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।