Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’

Date:

दिल्ली में बढ़ते जल संकट के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पानी की कमी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण सप्लाई होने वाले पानी का एक हिस्सा “इवैपोरेट” यानी भाप बनकर उड़ जाता है, जिससे पानी की उपलब्धता प्रभावित होती है।

उनके इस बयान का वीडियो सामने आते ही विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। तृणमूल कांग्रेस ने वीडियो साझा करते हुए दिल्ली के जल संकट पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस नेताओं सुप्रिया श्रीनेत और रागिनी नायक ने मुख्यमंत्री की समझ और सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा।

सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने इस बयान को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी रेखा गुप्ता अपने AQI और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े बयानों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं।

क्या आप  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान से इत्तफाक रखते है क्या उन्हें  ऐसा बयान देना चाहिए आपको क्या लगता है अपनी राय अवश्य दीजिए 

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‌‌‌Bihar Vidhan Parishad के लिए भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को बनाया उम्मीदवार, जदयू ने निशांत कुमार को उतारा

बिहार विधान परिषद के लिए भाजपा और जदयू ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को जहां उम्मीदवार बनाया है, वहीं जदयू ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को टिकट दिया है।