नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हमले की कोशिश की गई है। सीएम अपने सरकारी आवासर में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान 35 वर्षीय एक शख्स ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया।
बताया जा रहा कि आरोपी कुछ कागज लेकर सीएम के जनसुनवाई में पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक ही सीएम पर हमले की कोशिश की। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा और बाद में उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी शख्स की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोप से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि आरोपी शख्स कहां से आया था और सीएम हमला करने की वजह क्या थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, विद्यार्थियों को लैपटॉप, मुफ्त साइकिल देने सहित कई घोषणाएं
- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, विधायक लवली का कर रहा था विरोध
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पथराव की सूचना निकली अफवाह, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया
- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश किया बजट, यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ का प्रावधान
- दिल्ली की सीएम के खिलाफ शेल्टर होम के बच्चों की पहचान उजागर करने की शिकायत, होली खेलने गई थीं रेखा गुप्ता
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यजनक है। एक महिला सीएम जो 18 घंटे काम करती हैं, हर हफ्ते जन सुनवाई करती हैं। एक व्यक्ति पकड़ा गया है, दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके पास कागजों का बंडल था। सीएम गुप्ता के सिर में भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि मेज या कुर्सी के हिस्से से ये चोट आई है। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री के बाल नोंचने की भी कोशिश की। थप्पड़ मारने का प्रयास किया।



