रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार को एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर है। ये हादसा जिले के नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर हुआ है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा नारायणपुर के आरा पहाड़ में यह हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकरा गया। इस हादसे के बाद आरा पहाड़ से आग की लपटे उठती हुई नजर आ रही है) इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसएसपी लाल उमेंद सिंह मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है। कुछ खबरों में एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने की बात भी कही जा रही है।
घंटों बाद भी घटना की पुष्टि नहीं
कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी लाल उमेद सिंह और कई अधिकारी कई घंटों से इस जगह पर हैं। पूरे जंगल के इलाके में भारी धुंआ है। इलाके की तलाशी के लिए ड्रोन समेत हर इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने क्रैश का सबूत ढूंढने के लिए लोकल लोगों की मदद ली है। कलेक्टर के अनुसार एटीसी झारखंड, ओडिशा और रायपुर ने अभी तक ऐसे किसी क्रैश के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।


