👉 यह भी पढ़ें:
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में निशिकांत दुबे की चेतावनी-तीन दिन में माफी मांगें जुकरबर्ग
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में संसदीय समिति ने दिखाई सख्ती, निशिकांत दुबे ने कहा-मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी
- BJP MP Nishikant Dubey का दावा-राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए जल्द पेश होगा प्रस्ताव
- बीजू पटनायक पर विवादित बयान देकर फंसे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, माफी मांगते हुए कहा-मैं तो नेहरू पर बोल रहा था
- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-इमरजेंसी के कारण जनता ने गांधी परिवार के अहंकार को जमीन पर ला दिया
0:00 left
रांची। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के परिवार का अमेरिका के आगे सरेंडर। नेहरु जी ने 1963 में हमारे उड़ीसा का चरबटिया एयरपोर्ट अमेरिका को दे दिया था।
दुबे ने कहा कि गुलामी और देश बेचने ,तोड़ने की मानसिकता ने हमें पाकिस्तान की तरह अमेरिका के सामने खड़ा कर दिया। इस काले अध्याय से मन विचलित भी है,व्यथित भी। बीजेपी सांसद ने अपने आरोपों के लिए पोस्ट के साथ एक डॉक्यूमेंट भी शेयर किया है। दुबे ने लिखा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, असम में कैंसर, दमा, टीबी, डायबिटीज का जिम्मेदार नेहरु जी अमेरिका का समझौता है। 1962 में नेहरु जी के साथ हिमालय पर न्यूक्लियर जेनेरेटर बैठाने का समझौता हुआ। 1963-65 में सीबीआई बनाने के बाद पहला मामला यही सीआईए के साथ अंजाम दिया। न्यूक्लियर जेनेरेटर आज भी मौजूद जिसके कारण पूरा पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत बर्बाद करने का बीड़ा कांग्रेस ने उठाया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि डूब मरो कांग्रेसी यह अमेरिका की सरकार का गोपनीय दस्तावेज है जो 2013-14 में जनता के सामने आया।



