👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
0:00 left
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कोलकाता में थे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता सरकार में मां, माटी, मानुष तीनों असुरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रियाओं से लेकर कल्याणकारी योजनाओं तक तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीबों और युवाओं में बहुत आक्रोश है।
शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को पहले कम्युनिस्ट और फिर तृणमूल कांग्रेस सरकारों ने पीछे धकेला है, लेकिन भाजपा का उद्देश्य सोनार बांग्ला बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2026 विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस) के भ्रष्टाचार, हिंसा, तुष्टीकरण और कुशासन के खिलाफ जनाक्रोश सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा संकेत है। अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कितना भी कहर बरपा लें, बंगाल में उनका सूपड़ा साफ होने वाला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का आधार कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क ही बनेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर केंद्र में आने वाले 25 सालों तक भाजपा को कोई हिला नहीं सकता। 2016 से 2025 के बीच बंगाल में 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है, जिनके त्याग को सार्थक करने का समय आ गया है।



