HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
हमारे धर्म के मामले में आप क्यों आ रहे हैं;वक्फ कानून पर बोले ओवैसी
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रस्तावित वक्फ बिल पर कई सवाल खड़े किए .ओवैसी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का हवाला देते हुए कहा, टीडीडी बोर्ड में 24 सदस्य बनाए गए हैं. उन सदस्यों में कोई भी नॉन हिंदू नहीं है. जितने भी 24 सदस्य हैं वे टीडीड के वे सभी हिंदू हैं. जो नए चेयरमैन बनाए गए हैं उन्होंने कहा है कि जो कोई भी वहां काम करेगा वो हिंदू होना चाहिए.
ओवैसी ने प्रस्तावित वक्फ बिल का जिक्र करते हुए कहा, केंद्रीय वक्फ काउंसिल में सात मुसलमान होंगे. इसके सदस्यों में अनिवार्य रूप से दो गैर मुसलमान होंगे. लेकिन इनकी संख्या 12 तक भी जा सकती है. गैर मुसलमानों को स्टेट वक्फ बोर्ड और केंद्र की वक्फ काउंसिल में क्यों रख रहे हैं. आप वक्फ बिल में ऐसा प्रावधान क्यों ला रहे हैं. वक्फ बोर्ड मुस्लिम धर्म के लिए है, लेकिन इसमें मुसलमान नहीं गैर मुसलमान होंगे.
ओवैसी ने कहा, केंद्रीय वक्फ काउंसिल में गैर -मुसलमानों की बहुलता हो जाएगी. जब टीडीडी हिंदू धर्म की संस्था है वहां कोई ट्रस्टी कोई मुसलमान नहीं हो सकता है तो वक्फ बोर्ड में गैर मुसलमान सदस्य कैसे बन सकता है?
हैदराबाद के सांसद ने कहा, हमारे धर्म के मामले में आप क्यों आ रहे हैं. नरेंद्र मोदी गैर -मुसलमान को वक्फ बोर्ड का सदस्य क्यों बनाना चाहते हैं. ये भारत के संविधन के धारा 26 का उल्लंघन है.
भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।
राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।
इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।
इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।