अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बड़े हादसे की सूचना है। यहां के ग्राम भिट्ठीकला में बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क पर पैदल जा रही महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। इसमें एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक को जमकर पीटा। बताया जाता है कि अंबिकापुर से लगे भिट्ठीकला में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार आना-जाना करने वाले लोग सड़क किनारे फुटपाथ का उपयोग करते हैं। रविवार शाम को महिलाएं बाजार से लौट रही थी। सड़क के दोनों ओर भीड़भाड़ थी। भिट्ठीकला चौराहे के पास लोगों की संख्या अधिक थी। उसी दौरान अंबिकापुर की ओर से स्कॉर्पियो जा रही थी। स्कॉर्पियो की गति तेज थी। अचानक सड़क पर लोगों की भीड़ देख चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। तेज गति की स्कॉर्पियो लोगों को कुचलते हुए सामने से आ रही ट्रक से जा टकराई। स्कॉर्पियो से कुचलने के कारण महिलाएं सड़क पर इधर-उधर गिर गई। चीख पुकार के बीच अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। मौके पर कोहराम मच गया। तेजी से भागने के प्रयास में स्कॉर्पियो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। स्कॉर्पियो के कुचलने से तीन महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, उसे लोगों ने पकड़ लिया। चालक की बेदम पिटाई की गई।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।