बरेली। बरेली के सीबीगंज के परधोली गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े टैंकर से पीछे से जा टकराई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि लखनऊ की ओर से आ रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गाड़ी में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। बाद में पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कटर की मदद से गाड़ी को काटकर घायलों को बाहर निकाला।
👉 यह भी पढ़ें:
- यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर दी जान, दीवार पर लिखी मर्जी से आत्महत्या करने की बात
- बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अग्निहोत्री का दावा-डीएम आवास में उन्हें बंधक बनाया गया, कहा-यूपी में चल रहा ब्राह्मण विरोधी अभियान
- बगावत पर उतरे बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, यूजीसी और शंकाराचार्य के अपमान से नाराज होकर दिया इस्तीफा
- पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा-आजादी के बाद सारे अच्छे काम एक ही परिवार के नाम
- आगरा में बेसमेंट की दीवार गिरी, 7 लोग मलबे में दबे, अस्पताल ले जाते समय दो घायलों की मौत
- यूपी में एसआईआर पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा-तीन करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने हैं



