अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद लोकसभा पहुंचे स्पीकर ओम बिरला, बोले- किसी सदस्य को नियमों से परे जाकर बोलने का अधिकार नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अपने खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज सदन में पहुंचे और कार्रवाई का संचालन किया। इस दौरान बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने देने के विपक्षी सासंदों के आरोपों पर कहा कि चाहे सदन में कोई भी नेता हो उन्हें सदन के अंदर नियमों और प्रक्रिया के तहत ही बोलने दिया जाता है।

ओम बिरला ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता किसी भी विषय पर नहीं बोल सकते हैं ये उनका विशेषाधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन नियमों से ही चलता है। सदन के कार्य संचालन का नियम सदन द्वारा ही बनाए गए हैं। ओम बिरला ने कहा कि ये सदन 140 करोड़ नागरिकों के संप्रभु इच्छा का प्रतिनिधत्व करता है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ये प्रयास किया है कि सदन के अंदर प्रत्येक सदस्य नियमों और प्रक्रियाओं के तहत अपने विचार व्यक्त करें।

👉 यह भी पढ़ें:

ओम बिरला ने कहा कि सदन में जब भी लोकमत के किसी विषय का मुद्दा होता है तो चाहे पीएम हों या मंत्रीगण हों तो उन्हें नियम 370 के तहत अध्यक्ष से पूर्व अनुमति प्राप्त करनी होती है। बिरला ने कहा कि किसी सदस्य को नियमों से परे जाकर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नियमों का सम्मान की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सदन नियम और प्रक्रिया से ही चलेगा। चाहे कोई सहमत हो या असहमत हो।

रला ने कहा कि 10 फरवरी 2026 को प्रतिपक्ष के कुछ माननीय सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। उन्होंने कहा कि उनकी संविधान द्वारा स्थापित संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था में हमारी अटूट आस्था रही है। विपक्ष के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मैंने खुद को सदन की कार्यवाही से अलग कर लिया। इस चर्चा के दौरान अनेक विचार अनेक भावनाएं सदन के सामने आईं। उन्होंने कहा कि वो सदन के अंदर सदस्यों की बात को गंभीरता और ध्यान से सुना। चाहे सदस्यों ने समर्थन में विचार रखे हों या आलोचना के रूप में अपने विचार दिए हों सबको धन्यवाद करता हूं। ये आसन किसी व्यक्ति का नहीं ये भारत की लोकतांत्रिक परंपरा, संविधान की भावना और महान परंपरा का प्रतीक है। मैंने उस मर्यादा और परंपरा को मजबूत किया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।

योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं 171 और 77 के प्लॉटधारकों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों का पुराना ठिकाना मिला, भारी हथियार जब्त

हंदवाड़ा में आतंकियों के पुराने ठिकाने का पता लगाकर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट किया। भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

राहुल गांधी का दावा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के SIR विवाद पर जोरदार विरोध किया।

रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा

7 अक्टूबर 2026 को रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 429 अंक टूटकर 72,638 पर बंद हुआ। जानिए पूरी खबर।

RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी

आरबीआई एमपीसी बैठक ने भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ गति से बढ़ेगी का अनुमान जताया है। रेपो रेट बढ़ाया गया और मुद्रास्फीति का संशोधित अनुमान दिया गया।