0:00
0:00 left
भारत सरकार ने एन एस राजा सुब्रमणि को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि मौजूदा सीडीएस अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके बाद लेफ़्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि देश के सर्वोच्च सैन्य पद की कमान संभालेंगे।
करीब चार दशक के अनुभव वाले राजा सुब्रमणि वर्ष 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वह सेना के उप प्रमुख और मध्य कमान के प्रमुख भी रह चुके हैं। पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर कई अहम सैन्य अभियानों की कमान संभालने का भी उन्हें व्यापक अनुभव है।
नौसेना को भी मिला नया प्रमुख
रक्षा मंत्रालय ने यह भी घोषणा की है कि कृष्णा स्वामीनाथन देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे।
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई से भारतीय नौसेना के प्रमुख का पद संभालेंगे। वर्तमान में वह मुंबई स्थित पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम



