0:00
0:00 left
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो इस बार “प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस” शुरू किया जाएगा।
ट्रंप ने उम्मीद जताई कि ईरान जल्द ही युद्ध समाप्त करने के समझौते पर अपना जवाब देगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “अगर हालात नहीं सुधरे तो हमें अलग रास्ता अपनाना पड़ेगा। पाकिस्तान के अनुरोध पर ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रोक दिया गया था, लेकिन यदि समस्याएं जारी रहीं तो इसे फिर से शुरू किया जा सकता है।”
हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि इस बार अभियान पहले से ज्यादा बड़ा और सख्त होगा, जिसे उन्होंने “प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस” नाम दिया।
गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए पहले “प्रोजेक्ट फ्रीडम” शुरू किया गया था, जिसे बाद में रोक दिया गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- US-Iran War Update: होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, अमेरिका के 90 हमले, ईरान का पलटवार… क्या फिर मध्य पूर्व में छिड़ने वाली है बड़ी जंग?
- Donald Trump on Iran: ‘हमने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए 1 हफ्ते का समय दिया’— ट्रंप के बयान से मचा वैश्विक राजनीतिक बवाल



