👉 यह भी पढ़ें:
- Oman Gulf Attack: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़का देश, Shashi Tharoor ने अमेरिका से पूछा- ‘क्या भारतीय अब आसान निशाना बन गए हैं?’
- राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर
- चुनावी दौरे के दौरान हंगामा: शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट
- केरल विधानसभा चुनाव में शशि थरूर भाजपा पर लगातार साध रहे निशाना, अब कहा-शून्य सीट वाली पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं
- संसद में पेश होने वाले सीएपीएफ बिल को लेकर शशि थरूर ने अमित शाह को लिखा पत्र, उठाए कई सवाल
- वॉशिंगटन पोस्ट में बड़ी छंटनी से पत्रकारिता जगत में हलचल, शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी बाहर
0:00 left
मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं हूं’ — शशि थरूर ने गिनाईं खूबियां और गलतियां, BJP पर भी साधा निशाना
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपने विचार खुलकर रखे। उन्होंने नेहरू को भारतीय लोकतंत्र का संस्थापक बताया, लेकिन साफ कहा कि वे उनके अंधभक्त नहीं हैं।
थरूर ने कहा, मैं जवाहरलाल नेहरू का प्रशंसक हूं, लेकिन बिना सोचे-समझे नहीं। उनके विचारों और दृष्टिकोण की मैं गहराई से प्रशंसा करता हूं और उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उनके हर फैसले और नीति का शत-प्रतिशत समर्थन नहीं कर सकता।”
उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि नेहरू ने भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूत नींव रखी, जो आज भी देश की पहचान हैं। साथ ही थरूर ने यह भी कहा कि वे यह नहीं मानते कि मौजूदा मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी है, लेकिन उनका रुख निश्चित रूप से नेहरू विरोधी है।
नेहरू की आलोचनाओं पर बात करते हुए थरूर ने स्वीकार किया कि उनसे भी गलतियां हुईं। उन्होंने कहा कि 1962 के चीन युद्ध में भारत की हार के लिए कुछ हद तक नेहरू के फैसलों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है और इस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
हालांकि, थरूर ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज की राजनीति में नेहरू को हर समस्या का ‘सुविधाजनक बलि का बकरा’ बना दिया गया है।
“भाजपा अब यह करती है कि मुद्दा चाहे कुछ भी हो, हर चीज के लिए नेहरू को दोषी ठहरा देती है,”
थरूर के इस बयान ने एक बार फिर भारत की राजनीतिक बहस में नेहरू की विरासत, उनकी उपलब्धियों और उनकी गलतियों को लेकर चर्चा को तेज कर दिया है।



