इंदौर में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर सहित तीन की मौत, बर्थडे की पार्टी मना कर महू से लौट रहे थे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में शुक्रवार सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा तथा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर सहित तीन की मौत हो गई है। कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है। सभी बर्थडे मनाकर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। ग्रे कलर की नेक्सन कार क्रमांक एमपी 13 जेडएस 8994 में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल, मनसिन्धु और अनुष्का राठी सवार थे। चारों प्रखर का जन्मदिन महू के कोको फार्म में मनकर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था। हादसे में प्रेरणा, प्रखर, मनसिन्धु की मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का घायल है। पुलिस ने बताया कि कार में शराब की बोतल भी मिली हैं।

यूपीएससी की तैयारी कर रही थी प्रेरणा

पुलिस ने बताया कि सभी इंदौर के रहने वाले हैं। प्रेरणा नर्मदा भवन के पास स्कीम नं 74, प्रखर कासलीवाल तिलक नगर, मनसिन्धु भंवरकुआं और अनुष्का रॉयल अमर ग्रीन की रहने वाली है। प्रेरणा ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार

रालामंडल थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार कार सवार युवक–युवतियां संभवतः पार्टी मनाकर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट रोके जाने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया। आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।