ED कार्रवाई के खिलाफ TMC का शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह के दफ्तर के बाहर हंगामा; महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ’ब्रायन हिरासत में

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ED कार्रवाई के खिलाफ TMC का शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह के दफ्तर के बाहर हंगामा; महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ’ब्रायन हिरासत में

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय ED की कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और महुआ मोइत्रा तथा डेरेक ओ’ब्रायन को हिरासत में ले लिया।

पश्चिम बंगाल में ED रेड का विरोध: TMC सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह  मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया | TMC MPs protest  ...

प्रदर्शन में टीएमसी के कई वरिष्ठ सांसद शामिल थे, जिनमें डेरेक ओ’ब्रायन, महुआ मोइत्रा, शताब्दी रॉय और कीर्ति आजाद प्रमुख रहे। सांसदों ने कोलकाता में आई-पैक IPAC के कार्यालयों और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर हुई ईडी की छापेमारी के खिलाफ नारेबाजी की और इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान डेरेक ओ’ब्रायन और महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य सांसदों को वहां से हटाया गया।

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पश्चिम बंगाल और दिल्ली के कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ED का आरोप है कि छापे के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव रणनीतिकार IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और अहम दस्तावेज अपने साथ ले लिए।

हालांकि ममता बनर्जी ने इन छापों को राजनीतिक साजिश करार दिया है, जबकि ED ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि कार्रवाई किसी राजनीतिक दल को निशाना बनाकर नहीं की गई। दूसरी ओर, ED ने मुख्यमंत्री पर जांच में बाधा डालने और महत्वपूर्ण सबूत जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

इन घटनाक्रमों के बीच, टीएमसी सांसदों का दिल्ली में किया गया यह प्रदर्शन केंद्र और राज्य के बीच बढ़ते टकराव को और गहरा करता दिख रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।