👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
0:00 left
पश्चिम बंगाल के विभाजन के खिलाफ एकजुट हुई भाजपा और टीएमसी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच पहली बार किसी मुद्दे पर एकजुटता देखने को मिली। दरअसल टीएमसी ने सदन में बंगाल को बांटने के खिलाफ एक प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया था। इसे लेकर ही दोनों पार्टियां साथ आ गईं और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कराया गया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कथित तौर पर बंगाल के बंटवारे की मांग उठाकर हलचल मचा दी थी। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। खुद भाजपा के नेता भी मजूमदार की इस मांग पर एकमत नहीं रहे। विधानसभा में इसका असर देखने को मिला और टीएमसी-भाजपा इस मुद्दे पर साथ आ गए।
प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम सहयोग से चलने वाले संघवाद पर भरोसा करते हैं। हम राज्य को बांटने की कोशिशों के खिलाफ हैं।भाजपा ने विधानसभा में कहा कि वह राज्य के बंटवारे के विचार के खिलाफ है।



