👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
0:00 left
बिहार के उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड: दूसरा आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मुख्य साजिशकर्ता अशोक साव अब भी फरार
बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए जब टीम आरोपी के पास पहुंची, तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पटना में हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

उमेश के साथ मौजूद था विकास, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय आरोपी विकास के साथ उमेश भी मौजूद था। इसके साथ ही विकास को हथियार मुहैया कराने का आरोप भी उमेश पर लगाया गया है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी को गिरफ्तार किया था। उमेश पटना सिटी के माल सलामी इलाके का निवासी बताया गया है।
दो पहिया वाहन, हथियार और तीन लाख रुपये की बरामदगी
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस हत्याकांड में प्रयुक्त दो पहिया वाहन, हथियार और सुपारी के रूप में दिए गए करीब तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य साजिशकर्ता अशोक साव फरार
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि हत्या की सुपारी नालंदा निवासी अशोक साव ने दी थी। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपी उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि मामले के और पहलुओं का खुलासा हो सके।



