परिवार छोड़ने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द-मैं गंदी हूं मैंने पिता को गंदी किडनी लगवा दी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार छोड़ने की घोषणा की थी। रोहिणी ने दावा किया कि उन्हें गंदी–गंदी गालियां दी गईं और उनके पिता को दी गई किडनी को गंदी किडनी कहकर अपमानित किया गया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उन पर ये भी आरोप लगाया गया कि टिकट के बदले उन्होंने करोड़ों रुपये लेकर किडनी लगवाई।

रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा-कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी। करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। सभी बेटी–बहन जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा–भाई हो तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं। अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे।

👉 यह भी पढ़ें:

उन्होंने आगे लिखा कि सभी बहन–बेटियां अपना घर परिवार देखें। अपने माता–पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें। सिर्फ अपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा। किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती कभी ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो।

राजनीति छोड़ने की कही थी बात

शनिवार को रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हैं। यह पोस्ट वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। उनका कहना था कि चुनावी हार की वजह पूछने पर उन्हें पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई। रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया, गंदी गालियाँ दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया। मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ – बाप बहनों को छोड़ आई। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।