👉 यह भी पढ़ें:
- Cricket World Cup 2027: ICC ने किया ऐलान, दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे-नामीबिया में होंगे मुकाबले; जानिए कितने शहरों में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ़ 16 में बनाई जगह
- गुवाहाटी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया
- दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल के कंधे पर कप्तान की जिम्मेदारी
- पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना: जी-20 समिट में ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करने की तैयारी
- कोलकाता टेस्ट: दूसरी पारी में दक्षिण अफ़्रीका की बढ़त
0:00 left
कोलकाता। कोलकाता में साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर ही ढेर गई और 30 रनों से हार गई।
पहली पारी में टीम इंडिया के पास 30 रनों की बढ़त थी, वहीं दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के 7 विकेट 91 रनों पर गिर गए थे। आज जब मैच शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका के पास सिर्फ 63 रनों की बढ़त थी, तब कप्तान टेम्बा बावुमा ने कॉर्बिन बॉश के साथ मिलकर 44 रनों की साझेदारी की और बढ़त को 100 के पार पहुंचाया। बावुमा इस मैच में अर्धशतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज रहे, वह 55 पर नाबाद थे जब साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 153 रनों पर ऑलआउट हुई।
भारत के सामने मात्र 124 रन का था लक्ष्य
दूसरी पारी में भारत के सामने मात्र 124 रन का लक्ष्य था, लेकिन पहले ही ओवर में मार्को यानसन ने यशस्वी जायसवाल को शून्य पर और फिर तीसरे ओवर में केएल राहुल को 1 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वाशिंगटन सुंदर एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे पाया। ध्रुव जुरेल 13, ऋषभ पंत 2 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को 5वां झटका लगा, तब स्कोर 64 रन था। वाशिंगटन सुंदर को 31वें ओवर में एडन मार्क्रम ने आउट कर दिया। सुंदर ने 31 रन बनाए, जो इस पारी के सर्वाधिक स्कोर रहा। अक्षर पटेल ने अंत में तेज पारी खेली, लेकिन इसी का प्रयास करते हुए वह कैच आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों में 26 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 साल में पहली बार भारत को घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच गंवाना पड़ा है।



