बिहार चुनाव परिणाम के बाद लालू परिवार में हुआ था विवाद, तेजस्वी ने रोहिणी के सिर फोड़ा था हार का ठीकरा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की बुरी हार के बाद लालू परिवार में विवाद हुआ था। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी परिवार छोड़कर चली आई हैं और उन्होंने कई आरोप भी लगाए हैं। अब यह बात सामने आई है कि परिवारिक बहसबाजी के दौरान तेजस्वी ने रोहिणी पर ताना मारा–तुम तो बहुत खुश हो रही होगी, जो तुम चाहती थी वो हो गया। इसके जवाब में रोहिणी भड़क उठीं और कहा–जिस तरह तुम घर की बेटी का अपमान कर रहे हो, तुम्हें मेरी बद्दुआ लगेगी।

बताया जाता है कि रोहिणी ने हार की समीक्षा और जिम्मेदारी की बात कही। इसी दौरान तेजस्वी से ये भी कहा कि संजय यादव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का जवाब हमें देना चाहिए. इस पर तेजस्वी से रोहिणी की बहस हो गई। तब तेजस्वी ने रोहिणी से कहा कि तुम्हारे ही कारण चुनाव हार गए। तुम्हारा हाय लग गया हम लोगों को। इसी बहस के दौरान गुस्से मे तेजस्वी ने बड़ी बहन रोहिणी की तरफ चप्पल भी फेंकी और गालियां भी दीविवाद इतना बढ़ गया कि तेजस्वी ने रोहिणी से कटाक्ष करते हुए कहा–तुम तो बहुत खुश हो रही होगी, जो तुम चाहती थी वो हो गया। इस पर रोहिणी ने कड़ा जवाब दिया–तुम जैसा व्यवहार कर रहे हो, मेरे दिल से बद्दुआएं निकल रही हैं। अभी और देखना मेरी बद्दुआ लगेगी तुम्हें। बहस के दौरान घर पर लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, रेचल सहित पूरा परिवार मौजूद था। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि जब रोहिणी घर छोड़ने लगीं, तो लालू और राबड़ी दोनों भावुक हो गए।

कई बार रोहिणी को किया गया है अपमानित

बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के पहले संजय यादव ने रोहिणी को तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य के लिए खतरा बताना शुरू कर दिया था। रोहिणी को पॉलिटिक्स छोड़ने की सलाह दी जाने लगी। कई बार रोहिणी को अपमानित किया गया। रोहिणी को सारण से चुनाव हराने की कोशिश भी की गयी। इसमें लालू परिवार के एक करीबी एमएलसी को भी साथ लिया गया। रोहिणी के चुनाव हारने के बाद रोहिणी का साथ नहीं देने वाले दो विधायकों को लेकर रोहिणी की नाराजगी रही बावजूद विधानसभा चुनाव में दोनों नेता को टिकट दे दिया गया।

तेजप्रताप यादव ने कहा-अब सुदर्शन चक्र चलेगा

रोहिणी आचार्या के घर और पार्टी छोड़ने के बाद अब तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि रोहिणी दीदी जो बात कह रही है, वह अपनी जगह बिल्कुल सही कह रही हैं। एक मां होने के नाते, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम उन्होंने किया है, वह शायद ही कोई बेटी या कोई बहन या कोई मां कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।