दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल के कंधे पर कप्तान की जिम्मेदारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। बीसीसीआई ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। गर्दन की चोट के कारण शुभमन गिल को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अब इसके लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। स्क्वाड में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की लंबे समय बाद वापसी हुई है। भारतीय टीम के नियमित वनडे कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दन में ऐंठन का सामना करना पड़ा था। अब उनकी जगह कप्तानी केएल राहुल को मिली है। राहुल पहले भी टीम के लिए वनडे में यह भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 12 वनडे मैचों में टीम के लिए कप्तानी की है, जिसमें से 8 में जीत दर्ज की है और चार में हार का सामना करना पड़ा है।

👉 यह भी पढ़ें:

बुमराह को दिया गया रेस्ट

भारतीय स्क्वाड में श्रेयस अय्यर को भी मौका नहीं दिया गया है। वह अभी चोट से उबर रहे हैं। अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में तिलक वर्मा को चांस दिया जा सकता है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे से रेस्ट दिया गया है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह अभी टी20 क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। वहीं भारतीय–ए टीम के लिए अच्छी फॉर्म दिखाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को वापस टीम में मौका दिया गया है।

ये रहा शेड्यूल

वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। तीन दिसंबर को रायपुर दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। तीसरा वनडे विशाखापट्टनम में शनिवार छह दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी 20 सीरीज खेली जाएगी।

ये रही टीम इंडिया

केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्रजडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।