HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
Jammu Kashmir से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग (गगनगीर) सुरंग के पास सीआरपीएफ (CRPF) का एक वाहन सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।
Amarnath Yatra 2026 का शुभारंभ भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हो गया। जम्मू के भगवतीनगर आधार शिविर से सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4,822 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे परिसर में 'बम बम भोले', 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बर्फानी' के जयघोष गूंजते रहे।
Amarnath Yatra 2026 के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन को हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य बताते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल आस्था की यात्रा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपरा और राष्ट्रभावना का जीवंत प्रतीक है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। एक-दो बार नाम भी भेजे गए। फिर शिकायतें भी हुईं, नई सूची बनी लेकिन फिर मामला अटक गया। अब बताया जा रहा है कि संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी टांग फंसाकर बैठ गए हैं।
Petrol में Ethanol Blending को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। एक ओर कुछ वाहन मालिकों का दावा है कि इससे कार और बाइक के इंजन पर असर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार इसे ईंधन आयात घटाने, प्रदूषण कम करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।
यूजरनेम विवाद के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अब टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस भेजा है। इससे पहले बुधवार को सरकार ने वॉट्सएप को भी इस संबंध में नोटिस देकर जवाब मांगा था।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होगा। इसके लिए सिया ने मंजूरी दे दी है। पुलिस गुरुवार को सिया को लेकर उसके घर भी गई थी। इस कांड में पूछताछ में हर दिन नए खुलासे भी हो रहे हैं।
बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच अबियान चलाया, जिसमें कोई कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुंवशी की जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राज्य सरकार की ओर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जमानत बरकरार रहने की सूरत में सोनम के फरार होने की आशंका जाहिर करते हुए कल ही तत्काल सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शुक्रवार को सुनवाई का भरोसा दिया।
डायमंड कॉलोनी में दो पुलिकर्मियों की पिटाई के बाद पुलिस ने भूमाफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। मद्दा पहले प्रतीक संघवी के साथ संयम इंफ्रा कंपनी में डायरेक्टर रह चुका है। पुलिस ने मद्दा से इस मामले से जुड़ाव संबंधी कई प्रश्न पूछे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए राजधानी में संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
WhatsApp के नए Username Feature को लेकर यूजर्स के बीच प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच Meta ने साफ किया है कि यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक (Optional) होगा, इसे सर्च नहीं किया जा सकेगा और इसमें यूजर्स की सुरक्षा के लिए कई अतिरिक्त उपाय शामिल होंगे।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान (Stone Quarry) में करीब 40 फीट ऊंचाई से विशाल चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया। तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचीं जापानी प्रधानमंत्री के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भव्य औपचारिक समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सैन्य बैंड ने विशेष संगीत प्रस्तुति भी दी और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की मांग को लेकर दोनों देशों के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक खुला पत्र लिखा है। लेकिन इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बिना नाम लिए कड़ी फटकार लगाई।
वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।
प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सीएम के नाम लिखी एक चिट्ठी मीडिया में क्या पहुंची, एमपी की सियासत में हंगामा बरप गया। सबने कहा इंदौर के बहाने मंत्रीजी ने चिट्ठी में अपना पूरा दर्द उड़ेल दिया है। जब सियासत गरमा गई तो मंत्रीजी ने चिट्ठी लिखने से ही इनकार कर दिया।
मध्यप्रदेश के काबिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित तौर पर सीएम डॉ.मोहन यादव की चिट्ठी का असर अब दिखने लगा है। आज यानी बुधवार को ही चिट्ठी की खबर मीडिया के माध्यम से पहुंची और आज से ही भाजपा के विधायकों ने मंत्रीजी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। बुधवार शाम को एआईसीटीएसएल के कार्यालय में विजयवर्गीय द्वारा बुलाई बैठक से महापौर और अधिकांश विधायकों ने दूरी बना ली।
पिछले कुछ दशकों से इंदौर शहर में नए ‘रईसों’ की बाढ़ सी आ गई। सोने की मोटी चेन, ब्रेसलेट, ब्रांडेड जीन्स, शर्ट, शूज और महंगी गाड़ियों से उतरते किसी को देख लीजिए तो सहज ही अंदाजा हो जाता है कि ये वो वाले ‘रईस’ हैं।
जम्मू-कश्मीर के डोडा बादल फटने से भंयकर तबाही मची हुई है। कई सड़कों पर मलबा फैल गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। बगीचों और खेत को बी भारी नुकसान हुआ है। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। 1 जुलाई से ऑन-द-स्पॉट ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन और RFID कार्ड जारी करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। प्रशासन ने 30 जून से टोकन वितरण शुरू किया था, जबकि बुधवार से टोकन धारकों का पंजीकरण किया जा रहा है।
देश में 1 जुलाई 2026 से ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। लंबे समय तक ग्रामीण रोजगार की पहचान रहे मनरेगा (MGNREGA) की जगह अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB-GRAM-G Act) लागू हो गया है।
भाजपा के वरिष्ठ बड़बोले नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी उपेक्षा से इतने त्रस्त हो गए कि उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव को पत्र लिख दिया। हालांकि उन्होंने इसमें इंदौर की उपेक्षा की बात की है, लेकिन इंदौर के बहाने उन्होंने अपना ही दर्द बयां किया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार स्लीपर बस पहले एक कार से टकराई और फिर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई।
1 जुलाई 2026 से देशभर में कई बड़े Financial Rule Changes लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), आधार (Aadhaar), क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट फीस, RBI नियम और LPG गैस सिलेंडर से जुड़े करोड़ों लोगों पर पड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया (Middle East) की मौजूदा स्थिति, क्षेत्रीय शांति और भारत-ईरान संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने तनाव कम करने और स्थायी शांति के लिए जारी प्रयासों का समर्थन किया।
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद स्लीपर बस और ट्रक (ट्रॉली) दोनों में आग लग गई, जिससे कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।
इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। बैठक में दो मुख्य विषयों पर बातचीत की गई। पहला विषय था 'ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस' (कारोबार में आसानी) और 'ईज ऑफ लिविंग' (जीवन यापन में आसानी) के लिए नियमों में ढील और अन्य सुधार। दूसरा विषय था 'आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना'।
मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिसमें 18 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।
सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को भारत द्वारा स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान में पानी के मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है।
भारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेवा देने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) का पद छोड़ दिया। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
Afghanistan Airstrike और South Asia Tension को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया है।
Ayodhya News, UP Politics और Ajay Rai को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद सामने आया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि अयोध्या पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें एक होटल में नजरबंद कर दिया और बाद में अपने साथ ले गई।
पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल संयंत्र में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के झुलसने की खबर है, जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
अयोध्या के राम मंदिर के लिए लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष चला। 1528 में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बाद से ही हिंदू समाज ने इसे वापस पाने के लिए लड़ाइयां शुरू कीं। 1528 से लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक यानी 2019 तक इस मुद्दे पर सैकड़ों बार छोटे-बड़े संघर्ष और कानूनी लड़ाइयां हुईं।
भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ICJS Implementation & Digital Integration Workshop का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों का विगत एक वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें इंदौर पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की फिंगर प्रिंट इकाई को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।
राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत में थे। वहां उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलन्यास किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। सीएम ने बिना नाम लिए सपा नेता अखिलेश यादव पर वार करते हुए कहा कि जो दोपहर 12 बजे उठते हैं और शाम को जिम चले जाते हैं, उन्हें गरीबों की पीड़ा समझ में नहीं आती।
गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।
Amarnath Yatra 2026 का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पवित्र अमरनाथ गुफा में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूजा करने के बाद औपचारिक रूप से हो गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीति के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई। इस दौरे के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच 19 महत्वपूर्ण समझौतों (India-Seychelles Agreements) पर हस्ताक्षर हुए,
शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है। इसी बीच रविवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर अन्य विपक्षी दलों के साथ सपा चीफ अखिलेश यादव भी योगी सरकार पर हमलावर हैं। रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस में थे, वहां एक शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निसाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि आप क्या अयोध्या बसाएंगे आप ने तो राम भक्तों पर गोली चलवाई थी, एक बार राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने गूगल से काफी मदद ली थी। पुलिस ने सिया और अन्य आरोपियों को किले पर ले जाकर सीन री क्रिएट भी कराया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में रविवार को देश को संबोदित किया। इस दौरान उन्होंने सोने से लेकर पेट्रोल तक की चर्चा की। पीएम मोदी ने नांदेड़ जिले की एक शादी का किस्सा भी सुनाया।
Ayodhya Ram Mandir News से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले की जांच तेज करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह आठों आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए।
शहर के प्रतिष्ठित यशंवत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को हो रहे हैं। इससे पहले 27 जून को बुलाई गई एजीएम में कई प्रस्ताव पारित हुए। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव हर साल 10 सदस्य बनाने का रहा। एजीएम में पक्ष-विपक्ष के अधिकांश सदस्य मौजूद थे।
मुंबई पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहां मुहर्रम के जुलूस में एक शख्स पेनकिलर बताकर लोगों को जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। इसे पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं।
उज्जैन। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार, भाजपा और संघ पर बड़ा हमला किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ष 1992 के बाद राम मंदिर आंदोलन के दौरान करीब साढ़े 12 करोड़ लोगों ने चंदा दिया था, जिसका आज तक पूरा हिसाब जनता के सामने नहीं आया है। उन्होंने चंपत राय पर भी आरोप लगाए हैं।
चंपत राय से बेईमान कोई नहीं
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में आजादी के पहले व आजादी के बाद पहली बार ऐसी हुकूमत आई है, जिसकी हुकूमत में मंदिर की दान राशि में घोटाला हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को निशाने पर लेते हुए कहा चंपत राय से बड़ा बेईमान और भ्रष्ट कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल किसी ट्रस्टी के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होता। ट्रस्ट की व्यवस्था की जिम्मेदारी चंपत राय पर है और उन्हें पूरे मामले की जवाबदेही लेनी चाहिए।
12 करोड़ लोगों के चंदे का हिसाब कहां है
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 1992 के बाद राम मंदिर आंदोलन के दौरान करीब साढ़े 12 करोड़ लोगों ने चंदा दिया था, जिसका आज तक पूरा हिसाब जनता के सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जो एक करोड़ रुपये दिए और चांदी की शिलाएं दीं, उनकी रसीद और हिसाब अब तक नहीं मिला।
चंदा चोरी करने वालों को बचा रहा संघ
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह आरएसएस मॉडल ऑफ गवर्नेंस है। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में चंदा चोरी करने वालों को बचाने में लगे हुए हैं। ये लोग सनातन का विनाश कर रहे हैं और सनातनियों के साथ धोखा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अयोध्या में एफआईआर हुई, लेकिन दोषियों का रिमांड लिए जाने की बजाय उन्हें गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया। दिग्विजय ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ विस्तृत जांच कर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
इसकी जिम्मेदारी पीएम मोदी की
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को धर्म और धार्मिक कार्यों से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है। उन्होंने कहा कि इन संगठनों पर कोई कानून लागू नहीं होता और ये सनातनियों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपत राय कौन हैं? उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। धर्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे संघ के प्रचारक रहे, बाद में विहिप ने उन्हें ले लिया। सादगी का नाटक करते हैं। चांदी की ईंट, जेवर, नकदी और विदेशी चंदे में गड़बड़ी पाई गई है। आरएसएस और विहिप से बड़ा बेईमान और गद्दार कोई नहीं है।
महाकाल मंदिर की जमीन पर संघ का कब्जा
महाकाल मंदिर की व्यवस्था पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे उस समय से विरोध कर रहे हैं, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने महाकाल मंदिर की जमीन आरएसएस से जुड़ी संस्था को दे दी थी। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वे अदालत भी गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस बना लिए हैं और साधु-संतों को महत्व नहीं दिया जा रहा। आज स्थिति यह है कि बजरंग दल की चिट्ठी के बिना भस्म आरती तक नहीं मिलती।
देश में परीक्षा के पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। नीट-यूजी के बाद अब महाराष्ट्र में TET पेपर लीक होने की खबर आई है। इसके कारण प्रशासन ने कल यानी रविवार 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी है।
इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में प्रॉपर्टी डीलर केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि सिया गोयल की सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ नजदीकियों के बारे में परिवार के कुछ सदस्यों को पता था।
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी में बैंक कर्मचारी भी शामिल थे। यही कर्मचारी दान का पैसा ट्रस्ट के दफ्तर से बैंक लेकर जाते थे। यह भी कहा जा रहा है कि चढ़ावा चोरी के आरोपी बैंक में ही मिलते थे और वहीं रकम का बंटवारा होता था।
जिस डायमंड कॉलोनी की जमीन के विवाद में कनाड़िया थाने के पुलिसकर्मियों से झड़प हुई थी, उसका पूरा खेल एक जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया है। इंदौर के स्वर्गीय हो चुके नामी भूमाफिया की इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में जेल रिटर्न भूमाफिया ने पूरी साजिश रची।
Climate Change in India अब केवल पर्यावरणीय संकट नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की 16 जून 2026 को जारी नई रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के बीच हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
Lucknow Encounter Breaking News: उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख रुपये के इनामी और कुख्यात शूटर संजय उर्फ संजीव को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, संजय हाल ही में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत के हैदराबाद में एक सड़क का नाम 'Donald Trump Avenue' रखे जाने पर भारत और तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया है।
कर्बला मैदान पर मुहर्रम के मेले के विवाद पर अब विराम लग गया है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मेला कमेटी को मेला लगाने की अनुमति दे दी है। इसके पहले निगमायुक्त ने मेले की अनुमति दी थी, जिसे गुरुवार रात को महापौर परिषद की वर्चुअल बैठक में निरस्त कर दिया गया था।
कर्नाटक सरकार ने डिजिटल गोपनीयता को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी कर पुलिस के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि बिना अनुमति निजी फोटो या वीडियो साझा करने अथवा वायरल करने के हर मामले में एफआईआर दर्ज की जाए।
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी में एफआईआर और गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में हलचल बढ़ गई है। अब अचानक श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में कठोर संस्तुति के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह पुणए के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पा रही। पुलिस असली मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सिया और चेतन एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चंदा चोरी में शामिल सभी आरोपियों को चेतावनी दी है कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने चंदा चोरी मामले में आरोप लगाने वालों को कहा कि अयोध्या पर आक्षेप मत लगाओ।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम 2026 के जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में निकाले जा रहे ताजिए का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे पूरे ताजिए में करंट फैल गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए और कई अन्य घायल हो गए।
NCERT New Curriculum 2026 के तहत कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पाठ्यपुस्तक में बड़े बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए "Understanding Society: India and Beyond" नाम से नई पुस्तक जारी की है, जिसे NEP 2020 और NCF 2023 के अनुरूप तैयार किया गया है।