India

रामदेव और बालकृष्ण हाजिर हों 

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों के मुकदमे में जारी अवमानना नोटिस का जवाब न देने पर रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को अदालत पेश होने का आदेश दिया है.

संजय सिंह ने ली राज्यसभा की शपथ

आम आदमी पार्टी के टिकट पर पिछले महीने राज्यसभा के लिए चुने गए संजय सिंह ने संसद की सदस्यता की शपथ ली.

अदानी समूह के खिलाफ अमेरिका में जांच का दायरा बढ़ेगा

अमेरिका ने भारत के अदानी समूह की अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी के संस्थापक गौतम अडानी और कंपनी रिश्वतखोरी में शामिल हैं

बीजेपी सांसद की कंपनी ने परियोजना में ठेका मिलने के बाद खरीदे थे इलेक्टोरल बॉन्ड 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों को जो सूची जारी की है, उससे अब कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं.

सीएए लागू होने के बाद गुजरात में 18 लोगों को नागरिकता

देश में सीएए लागू होने के बाद नागरिकता देने का सिलसिला शुरू हो गया है. गुजरात में पाकिस्तान से आए 18 लोगों को नागरिकता दी गई

भारतीय नौसेना का  ऑपरेशन, 35 समुद्री लुटेरों का सरेंडर

भारत का युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता अरब सागर में सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेरने और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर करने में कामयाब रहा है.

दिल्ली;कथित शराब नीति घोटाले में केजरीवाल को मिला ईडी का नौवां समन

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और समन भेजा है

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव न करवाने की दो वजहें बताईं.

इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा जारी, बीजेपी को मिला 60 अरब का चंदा

बीजेपी सबसे ज़्यादा चंदा हासिल करने वाली पार्टी बनकर सामने आई है.

कितने ही कॉलेज कम्युनिस्टों के गुंडों के अड्डे बन गए;केरल में पीएम मोदी 

पीएम मोदी केरल के दौरे पर रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने केरल की राज्य सरकार को घेरा

इलेक्टोरल बांड कालेधन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी;अखिलेश यादव

इलेक्टोरल बॉन्ड पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों के बाद राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं.

अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल 

टीएमसी से नाराज़ चल रहे नेता अर्जुन सिंह फिर से बीजेपी में लौट गए हैं. अर्जुन सिंह बैरकपुर से सांसद हैं.

भारतीय सैनिकों का पहला दल मालदीव से भारत लौटा, 

भारत ने बताया कि मालदीव में हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्य कर्मियों का पहला दल मालदीव से लौट आया है

इलेक्टोरल बॉन्ड ने बीजेपी को लोकसभा चुनावों में अनुचित फायदा पहुंचाने की जमीन तैयार की;चिदंबरम

पी चिदंबरम ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अनुचित फायदा पहुंचाने की जमीन तैयार की.

राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को बताया स्कैम

राहुल गांधी ने कहा, इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैम से जुड़े लोगों को सोचना चाहिए कि कभी न कभी बीजेपी की सरकार बदलेगी. इसके बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि ये फिर कभी नहीं होगा

बीआरएस नेता के कविता गिरफ्तार 

बीआरएस नेता के कविता को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. ईडी ने के कविता के घर पर छापेमारी भी की.

पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत कि ये देश में प्रदर्शन कर रहे;केजरीवाल 

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों के दिल्ली में प्रदर्शन पर केजरीवाल भड़के

कानून अपना काम करेगा ;बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज होने के बाद कहा है कि कानून अपना काम करेगा

बीजेपी के अकाउंट को भी फ्रीज कर लेना चाहिए;मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस ने बीजेपी से पूछा है कि उन्हें इतना धन कैसे मिला

सीएए पर रोक;याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के नियमों पर रोक की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को तैयार हो गया है.

बिहार: हाजीपुर से ही लड़ेंगे चुनाव ; पशुपति पारस 

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि वो हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे

केंद्र सरकार; जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट पर पाँच साल का बैन

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया

    तीन हजार से ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे गए

एक अप्रैल 2019 से 11 अप्रैल 2019 के बीच बैंक से कुल 3346 इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे गए और उनमें से 1609 बॉन्ड भुनाए गए.

सीएए पर केजरीवाल – बीजेपी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है

पीएम मोदी ने किया देश में तीन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का शिलान्यास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र का शिलान्यास किया.

मुख्तार अंसारी को आर्म्स एक्ट  मामले में आजीवन कारावास 

यूपी की बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को वाराणसी के विशेष न्यायाधीश (एमपीएमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है

बीजेपी के साथ लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा फाइनल;चिराग पासवान 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बीजेपी के साथ बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बात पूरी हो गई है

बीजेपी; कर्नाटक में मैसूर के महाराजा बने  प्रत्याशी

बीजेपी ने विवादों में रहे सांसद प्रताप सिम्हा की जगह कर्नाटक की मैसूर लोकसभा सीट से यहां के राजघराने के प्रमुख को अपना उम्मीदवार बनाया है

कुछ मेरी मान लेते हैं, कुछ मैं उनकी मान लेता हूं;जयंत चौधरी 

इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाने वाले राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी ने जाटों की नाराज़गी को लेकर प्रतिक्रिया दी है

हरियाणा;बीजेपी और दुष्यंत चौटाला जेजेपी ने साधी चुप्पी 

जहाँ 2019 के विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रमुख दुष्यंत चौटाला बीजेपी के लिए सत्ता की चाबी लेकर आए थे लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं

सीएए को गैर-बीजेपी शासित राज्य लागू होने से नहीं  रोक सकते 

नागरिकता संशोधन कानून लागू करने को लेकर कुछ गैर-बीजेपी शासित राज्यों की ओर से विरोध किया जा रहा है.

चुनावी चंदे से ध्यान भटकाने के लिए लागू हुआ सीएए;गौरव गोगोई

गोगोई ने कहा, यह कहना काफी होगा कि भाजपा का एकमात्र प्रयास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और चुनावी चंदे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जनता का ध्यान भटकाना है

बीजेपी; लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी 

बुधवार शाम बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जिसमें 72 प्रत्याशियों के नाम हैं.

सीएए पर भ्रम फैलाया जा रहा;केंद्र सरकार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है, 'एक भारतीय मुस्लिम नागरिक के भी उतने ही अधिकार हैं जितने एक भारतीय हिंदू नागरिक के

इलेक्टोरल बॉन्ड;एसबीआई ने चुनाव आयोग को दिया डाटा 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर ट्वीट करके बताया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने उसे डाटा मुहैया करा दिया है

पीएम मोदी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन की नाराजगी; भारत ने दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ मार्च को अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था. चीन ने इसके दो दिन बाद इस दौरे की कड़े शब्दों में निंदा की बात कही. भारत ने चीन के इस बयान पर जवाब दिया है

सीएए का  मुसलमानों से  लेना-देना नहीं;  रजवी 

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का स्वागत किया है.

भारत का यूरोप के चार देशों से मुक्त व्यापार समझौता

भारत ने चार यूरोपीय देशों के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता किया है.

सीएए की आधिसूचना जारी;संसदीय लोकतंत्र पर हमला;पवार 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी किए जाने को संसदीय लोकतंत्र पर हमला बताया है.

सीएए के खिलाफ असम में कई संगठनों का विरोध-प्रदर्शन शुरू

केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी कर दी. अधिसूचना जारी होने के बाद असम में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री 

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. मंगलवार सुबह ही मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट समेत राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा की मांग  हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू हो 

कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है

कांग्रेस;लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 43 लोगों के नाम

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है.

लक्षद्वीप में नौसेना ने नए नेवल बेस की शुरुआत 

मालदीव से बढ़ती दूरियां और हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी को बेहतर करने के लिए बीते दिनों लक्षद्वीप में नौसेना ने नए नेवल बेस की शुरुआत की है

किसी राजनीतिक पार्टी को ममता  पर भरोसा नहीं करना चाहिए;रंजन 

ममता के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता पर तंज कसा |

बंगाल;ममता बनर्जी ने एक भी सीट नहीं छोड़ी

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी

कांग्रेस बकाया आयकर मामले में हाईकोर्ट पहुंची

कांग्रेस ने 105 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया कर की वसूली के लिए आयकर विभाग की ओर से जारी नोटिस पर रोक लगाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है

सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित अयोध्या पहुंचे राजस्थान सीएम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित बीजेपी के कई नेता और अधिकारी रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे.

जेएनयू; चार साल बाद होंगे छात्रसंघ के चुनाव

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ का चुनाव चार साल बाद कराने का ऐलान कर दिया गया है

सीट साझेदारी से जुड़े 80 फ़ीसद मुद्दे हल; देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट साझेदारी से जुड़े 80 फ़ीसद मुद्दे हल कर लिए गए हैं

 टीडीपी लड़ेगी  एनडीए के साथ लोकसभा चुनाव 

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने एनडीए गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

राहुल  बीजेपी को चुनौती देने वाली सीट से लड़ें चुनाव; डी राजा 

राहुल गांधी को सीधे बीजेपी को चुनौती देने वाली किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने पर प्राथमिकता देनी चाहिए ;डी राजा

डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस को 10 सीटें 

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट साझेदारी हो गई

आम आदमी पार्टी लड़ेगी  ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 

पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि उनकी पार्टी ओडिशा के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उतरेगी.

अरुण गोयल: लोकसभा इलेक्शन से ठीक दिया पहले इस्तीफा

पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया

पोखरण; 12 मार्च को  मिलेगी आत्मनिर्भर भारत सेना की झलक

दो दिन बाद पोखरण में प्रधानमंत्री इस बात का जायज़ा लेंगे कि आत्मनिर्भरता से अपनी ताकत बढ़ाने की सेना की योजना किस तरह आगे बढ़ रही है

सरकार ने घटाए सिलेंडर के दाम

पीएम मोदी ने महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर बताया है कि उनकी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये कम करने का फ़ैसला किया है.

लालू यादव के मोदी परिवार  वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला की  आपत्ति

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने राजद नेता लालू यादव की ओर से दिए गए परिवार वाले बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है.

बेंगलुरु  :पानी पर लगी  पाबंदी  

बेंगलुरु में जल संकट गहराने के बीच बेंगलुरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड ने पेयजल के इस्तेमाल को लेकर एक आदेश जारी किया है.

कांग्रेस; लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट, वायनाड से लड़ेंगे राहुल 

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है..

मणिपुर;भारतीय सेना के जेसीओ का घर से अपहरण

मणिपुर के थौबल जिले में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी को उनके आवास से अपहरण करने का मामला सामने आया है.

बीजेपी लोकसभा चुनाव में 2019 के नंबर नहीं दोहरा पाएगी;थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि बीजेपी के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में 2019 के 303 नंबर को भी दोहरा पाना मुश्किल है

इलेक्टोरल बॉन्ड: 11 मार्च को एसबीआई की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की एक बेंच इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी देने की तारीख़ बढ़ाए जाने की स्टेट बैंक की याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई करेगी

कोटा में हाईटेंशन तार से टकराया झंडा, 15 बच्चे चपेट में आए

राजस्थान के कोटा शहर में शुक्रवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार से झंडा टकराने की वजह से पंद्रह बच्चे करंट की चपेट में आ गए

किसान आंदोलन;पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने दिया समिति बनाने का आदेश

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने किसानों के आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के बल प्रयोग और उसे अधिकार क्षेत्र की जांच के लिए एक कमेटी बनाए जाने का आदेश दिया है

इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता;राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान दाहोद में कहा कि इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को चार फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है

कलकत्ता हाई कोर्ट का सवाल: संदेशखाली का  मुख्य अभियुक्त शेख अब तक पद पर कैसे?

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सवाल किया कि संदेशखाली मामले के मुख्य अभियुक्त शाहजहां शेख सीबीआई की हिरासत में होने के बावजूद जिला परिषद में अपने पद पर कैसे हैं

श्रीनगर; पीएम मोदी का मिशन  वेड इन इंडिया

पीएम ने कहा, मैं एक नए क्षेत्र के लिए आपको आह्वान करता हूं.जैसे फ़िल्म शूटिंग के लिए ये क्षेत्र पसंदीदा रहा है,अब मेरा दूसरा मिशन है-वेड इन इंडिया.शादी हिंदुस्तान में करो

बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी पर संदेशखाली के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया.

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img