0:00
0:00 left
मणिपुर;भारतीय सेना के जेसीओ का घर से अपहरण
मणिपुर के थौबल जिले में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी को उनके आवास से अपहरण करने का मामला सामने आया है. अपहरण की यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है. इस घटना की पुष्टि करते हुए कोहिमा में तैनात भारतीय सेना के जन संपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला ने कहा, अपहृत अधिकारी के बचाव के लिए इलाके में ऑपरेशन शुरू किया गया है.
अपहृत जेसीओ की पहचान कोसम खेड़ा सिंह के रूप में हुई है और वे घाटी जिले थौबल के निवासी है. वो फिलहाल छुट्टी पर घर आए हुए थे और शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनके आवास से उनका अपहरण कर लिया गया. इस अपहरण का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. सुरक्षा बलों के जवान फिलहाल अपहृत अधिकारी को बचाने के लिए तलाशी अभियान में लगे हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर आसपास के इलाकों में सभी वाहनों की जांच की जा रही है
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे का बड़ा बयान: पाकिस्तान से तात्कालिक खतरा, चीन होगा भारत की लंबी अवधि की चुनौती
- ऑपरेशन महादेव: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पहलगाम हमले के तीन आतंकवादी ढेर
- Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
- Indian Army Uniform 2026: खत्म हुई अंग्रेजों की विरासत! सेना की वर्दी में बड़ा बदलाव, अब दिखेगा ‘नया भारत’ का अंदाज
- New Indian Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे कमान



