संजय सिंह ने ली राज्यसभा की शपथ
आम आदमी पार्टी के टिकट पर पिछले महीने राज्यसभा के लिए चुने गए संजय सिंह ने संसद की सदस्यता की शपथ ली. शनिवार को दिल्ली की एक अदालत से अनुमति मिलने के बाद संजय सिंह को आज शपथ दिलाने के लिए संसद ले जाया गया.,संसद में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और संजय सिंह के परिजन भी मौजूद थे.

👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
संजय सिंह पिछले महीने राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. लेकिन दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद होने के कारण वे अभी तक शपथ नहीं ले पाए थे.उनका यह राज्यसभा के लिए दूसरा कार्यकाल है. पहली बार वे 2018 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे.



