डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस को 10 सीटें
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट साझेदारी हो गई है. इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में डीएमके के साथ औपचारिक गठबंधन हो गया. तमिलनाडु में कांग्रेस 9 सीटों पर और पुडुचेरी में एक सीट पर लड़ेगी. बाकी सीटों पर डीएमके और अन्य सहयोगी दलों को कांग्रेस समर्थन करेगी. उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम तमिलनाडु की सभी 40 सीटें जीतेंगे.

एआईसीसी नेता केसी वेणुगोपाल और अजय कुमार की मौजूदगी में डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुंथागाई ने समझौते पर मुहर लगाई. वेणुगोपाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन ये प्रचार कर रहा है कि वो जीत रहा है लेकिन इस चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन देश पर शासन करेगा.



