कनाडा और स्वीडन ने गाजा में मानवीय सहायता के लिए फंड फिर से देना शुरू किया
स्वीडन और कनाडा ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए को सहायता राशि देना फिर से शुरू कर दिया है. एक दिन पहले ही अमेरिका ने समुद्री रास्ते से गाजा में सहायता सामग्री पहुंचाए जाने के लिए सी-पोर्ट बनाने के लिए अमेरिकी सेना को निर्देश दिया. इजराइल ने यूएनआरडब्ल्यूए के कम से कम 12 कर्मचारियों पर सात अक्टूबर के हमले में शामिल रहने का आरोप लगाया था जिसके बाद कनाडा और स्वीडन समेत 16 देशों ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को फ़ंड देना बंद कर दिया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ़ 16 में बनाई जगह
- Canada vs Qatar: जोनाथन डेविड की ऐतिहासिक हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदकर रचा इतिहास
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
- लद्दाख मुद्दों पर फिर शुरू होगा संवाद: 22 मई को दिल्ली में अहम बैठक, संगठनों की नजर बड़े फैसलों पर
स्वीडन ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने अपने स्टाफ और खर्चों पर और कड़ी निगरानी का वादा किया जिसके बाद शुरुआत में 1.9 करोड़ डॉलर की मदद भेजी जाएगी. बयान के अनुसार, सरकार ने 2024 में सहायता राशि के लिए 3.8 करोड़ डॉलर का फंड आवंटित किया है. आज इसमें से आधी राशि जारी करने पर फैसला हुआ.



