👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा-अमित शाह के आदेश पर चले पैलेट गन, भाजपा सांसदों ने मचाया हंगामा
- Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया
0:00 left
आम आदमी पार्टी लड़ेगी ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव
पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि उनकी पार्टी ओडिशा के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उतरेगी.
उन्होंने बीजू जनता दल (बीजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच संभावित गठबंधन को अस्वाभाविक और अजीब करार दिया है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा, ओडिशा में राजनीतिक स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है. सत्तारूढ़ बीजेडी, मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के साथ गठबंधन कर रही है. यह बहुत अजीब और अस्वाभाविक गठबंधन है. कोई भी ये पचा नहीं पा रहा है कि बीजद, बीजेपी के साथ गठबंधन क्यों कर रही है.
उन्होंने कहा, ऐसी राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने मुझे और ओडिशा के प्रभारी को भुवनेश्वर भेजा है. यहां राजनीतिक हालात तेज़ी से बदल रहे हैं. हम विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. बहुत जल्द हम अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करेंगे



