दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ का चुनाव चार साल बाद कराने का ऐलान कर दिया गया है. विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव कराने वाली चुनाव समिति के अनुसार, सत्र 2023-24 के छात्र संघ को चुनने के लिए 22 मार्च को वोट डाले जाएंगे. मतदान के बाद उसी दिन मतों की गिनती शुरू हो जाएगी और 24 मार्च तक इसके नतीजे आ जाएंगे.
चुनाव समिति के अनुसार, सोमवार को अस्थायी वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा. इसमें सुधार का काम मंगलवार से शुरू किया जाएगा. नामांकन दाखिल 15 मार्च से किए जाएंगे. प्रचार के अंतिम दिन 20 मार्च को प्रेसिडेंशियल डिबेट की जाएगी. जेएनयू में इससे पहले छात्रसंघ का चुनाव 2019 में हुए थे. उस समय अध्यक्ष पद का चुनाव एसएफआई की आइशी घोष ने जीता था. हालांकि 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के प्रकोप और सत्र के अनियमित होने के कारण विश्वविद्यालय में चार साल तक चुनाव नहीं हो सके.
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।