👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर
- यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को : हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, लिस्ट में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम
0:00 left
नई दिल्ली। पूरी भाजपा बिहार में फतह करने में जुटी है, इधर एक बार फिर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) उनकी नाक के नीचे से निकल गई। छात्रसंघ चुनाव में इस बार भी भाजपा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को प्रवेश नहीं मिला है। छात्रसंघ चुनाव में चारों पदों पर लेफ्ट के उम्मीदवारों की जीत हुई है। अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा विजयी हुई हैं।
अध्यक्ष पद पर लेफ्ट पद अदिति मिश्रा ने एबीवीपी के विकास पटेल को हराया है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की के. गोपिका ने एबीवीपी की तान्या कुमारी को पराजित किया है। महासचिव पद पर एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को पराजित कर लेफ्ट के सुनील यादव ने कब्जा जमाया। इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट के दानिश अली ने अनुज दमारा को हराया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष एबीवीपी ने एक दशक बाद जेएनयू छात्रसंघ के सेंट्रल पैनल में संयुक्त सचिव का पद जीतकर बड़ी वापसी की थी। 2015 में एबीवीपी ने आखिरी बार यह पद जीता था, जिसके बाद कई वर्षों तक वामपंथी संगठनों ने लगातार सभी प्रमुख पदों पर कब्जा बनाए रखा। 9,043 छात्रों के वोट देने के योग्य होने के साथ, 67% मतदान हुआ।
कितने मतों से हुई जीत हार
अध्यक्ष बनीं अदिति मिश्रा ने 1,861 वोट हासिल किए, जबकि एबीवीपी के विकास पटेल को 1,447 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका ने 2,966 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1,730 वोट मिले। महासचिव पद पर सुनील यादव ने एबीवीपी के राजेशवर कांत दुबे को सिर्फ 1,915 के मुकाबले 1,841 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर, दानिश अली ने 1,991 वोट प्राप्त कर किए, जबकि एबीवीपी के अनुज दमारा को 1,762 वोट मिले।



